• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. हत्या के मामले में मृतक का पुत्र और पत्नी गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


तेंदुआ गांव में 60 वर्षीय राम सिंह गोंड की हत्या के मामले में घोरावल पुलिस ने सोमवार को उसके पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की सुबह करीब 8:45 बजे तेंदुआ गांव के बाहर पगडंडी पर राम सिंह गोंड का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव निवासी राम सिंह गोंड (60) के रूप में हुई। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जबकि गले पर खरोंच के निशान भी मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मामले में मिली तहरीर के आधार पर घोरावल थाने में धारा 103(1) और 238(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे तेंदुआ गांव स्थित उनके घर से सूरज (24) पुत्र स्व. राम सिंह और कलावती (52) पत्नी स्व. राम सिंह गोंड को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल मीना यादव, कांस्टेबल योगेश पटेल और हरिश्याम शामिल रहे।

Previous Post

सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा कल सोनभद्र दौरे पर, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Next Post

घोरावल. पुराने विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Next Post

घोरावल. पुराने विवाद में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.