संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शुक्रवार की देर शाम एनटीपीसी सिगरौली परियोजना के तृतीय चरण के निर्माणाधीन प्रतिबंधित एरिया में दस लोग बिना पास के घूस गए परियोजना के सी आई एस एफ ने संदेह होने पर जांच की तो कोई प्रमाणिकत कागजात नही दिखा पाए|
जानकारी होने पर परियोजना में हड़कंप मच गया मौके पर सी आई एस एफ सहित परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए जीडी जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम सवंइया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली हाल तैनाती केऔसुब इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर ने लिखित तहरीर स्थानीय पुलिस को दी तहरीर के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार,उपनिरीक्षक सदाशिव राय, हे0का0 दिनेश कुमार भारती कांस्टेबल अमृतलाल, उमेश कुमार गौतम के साथ परियोजना कैंटीन के पास से गिरफ्तार कर लिया|

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी निवासी बस स्टैंण्ड मार्केट शक्तिनगर, आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत मिसिरा, योगीचौरा, छोटू कुमार पुत्र चुन्नू लाल निवासी मिश्रा टोला योगीचौरा, रोशन चन्द्रवंशी पुत्र विरेन्द्र चन्द्रवंशी निवासी बस स्टैण्ड मार्केट,अनुराग कुमार पुत्र स्व0 रामकेश वियार निवासी मिसिरा, योगीचौरा, श्रावन कुमार पुत्र छोटे लाल कोल निवासी मिसिरा योगीचौरा, अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता निवासी बस स्टैंड मार्केट,चन्दू राम पुत्र लाले रावत निवासी मिसिरा योगीचौरा, आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल निवासी योगीचौरा, मिश्रा टोला, संतोष कुमार पुत्र कपिलनाथ निवासी मिसिरा बीना बताया पुलिस ने सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया| घटना को लेकर परियोजना में गंभीर चूक पर तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।





