• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पैरोल पर छूटे पति ने फिर खेला खूनी खेल, अपनी ही पत्नी की त्रिशूल घोंपकर दी हत्या, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पैरोल पर छूटे पति ने फिर खेला खूनी खेल, अपनी ही पत्नी की त्रिशूल घोंपकर दी हत्या, Uttar-pradesh Hindi News


पैरोल पर छूटे एक व्यक्ति ने महोबा में घर पहुंचते ही अपनी पत्नी की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। उसको शक था कि उसकी पत्नी ने खाने में जहर मिलाया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Mahoba Murder: यूपी के महोबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक सजायाफ्ता व्यक्ति ने घर पहुंचते ही खूनी खेल खेला। भोजन में जहर मिलाने के शक में सोमवार को अपनी पत्नी की त्रिशूल से हमला करके हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महोबा की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस को कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में कल्लन रैकवार नामक व्यक्ति द्वारा त्रिशूल मारकर अपनी पत्नी चंपा (48) की हत्या किये जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सिंह ने बताया कि अब तक की पूछताछ में कल्लन ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी ने उसके खाने में जहर मिला दिया है और इसीलिये उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल्लन को अपनी 10 माह की पौत्री की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी और वह कुछ दिन पूर्व सतना (मध्य प्रदेश) की जेल से पैरोल पर छूटकर घर आया था। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर जिले से महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहीर पाड़ा में महिला के पति ने अपनी बहू पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहीरपाड़ा निवासी गौरीशंकर ने बताया कि उनके दो पुत्र संदीप, गोलू और पुत्री निशा है। संदीप शादीशुदा है और निशा की भी शादी हो चुकी है। रविवार सुबह वह किसी कार्य से घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी 49 वर्षीय पत्नी सुनीता समेत अन्य परिजन थे। उन्होंने बताया कि चाय पीने के बाद अचानक उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। अचानक पत्नी की मौत होने पर उन्होंने पुत्रवधू पर शक जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर पूछताछ की।



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

खेल में खोए हुए थे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, तालियों की गड़गड़ाहट से टूटा ध्यान और फिर…, Tennis Hindi News

Next Post

सिंगरौली के चितरंगी में गांजे के 8 हरे पौधे जब्त, 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के चितरंगी में गांजे के 8 हरे पौधे जब्त, 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के चितरंगी में गांजे के 8 हरे पौधे जब्त, 60 वर्षीय आरोपी रघुनाथ सिंह गिरफ्तार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.