• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

FIFA World Cup: टीम पहली बार पहुंची फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में, सरकार ने कर दिया नेशनल हॉली डे का ऐलान

Admin by Admin
June 26, 2026
in खेल
0
FIFA World Cup: टीम पहली बार पहुंची फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में, सरकार ने कर दिया नेशनल हॉली डे का ऐलान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:June 26, 2026, 15:35 IST

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी के खिलाफ उलटफेर करते हुए इक्वाडोर की टीम ने नॉक आउट में जगह पक्की की. पहला गोल खाने के बाद टीम ने पीछे से आकर जबरदस्त खेल दिखाते हुए मैच 2-1 पर खत्म किया. इस शानदार जीत और टीम के अगले दौर में पहुंचने की खुशी में देश में नेशनल हॉली डे घोषित कर दिया गया है.

इक्वाडोर वर्ल्ड कप नॉक आउट में पहुंचा, सरकार ने कर दिया नेशनल हॉलीडे का ऐलानZoom

इक्वाडोर के फीफा वर्ल्ड कप नॉक आउट में पहुंचने पर देश में नेशनल हॉलीडे का ऐलान

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली इक्वाडोर ने पहली बार नॉक आउट दौर में जगह बनाई है. इस खुशी की खबर के मिलने के बाद देश में फैंस झूम रहे हैं और सरकार ने भी इसे सबके साथ मनाने का फैसला लिया है. टीम को वर्ल्ड कप में मिली कामयाबी के बाद यहां नेशनल हॉली डे की घोषणा कर दी गई. देश की फुटबॉल टीम ने 20 साल बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई. शुक्रवार, 26 जून को खेले गए अपने आखिरी ग्रुप मैच में इक्वाडोर ने जर्मनी को 2-1 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने नतीजा आते ही छुट्टी का ऐलान कर दिया. उन्होंने इस ऐतिहासिक कामयाबी हासिल करने वाले खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ की जमकर तारीफ की. नोबोआ ने कहा कि टीम ने आलोचनाओं और मुश्किल हालात के बावजूद देश को हाल के इतिहास की सबसे बड़ी फुटबॉल कामयाबियों में से एक दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “खिलाड़ियों और कोच का धन्यवाद, जिन्होंने आलोचनाओं, गालियों और मुश्किल दौर के बावजूद वापसी की और पूरे देश को इतनी बड़ी खुशी दी. कल छुट्टी! इक्वाडोर जिंदाबाद।”

पिछड़ने के बाद मैच कैसे बदला

भारी दबाव के बीच इक्वाडोर ने 20 साल का सबसे बड़ा नतीजा निकाला. टूर्नामेंट के पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद यह टीम ग्रुप से बाहर होने के खतरे के साथ मैदान में उतरी थी. दूसरी ओर जर्मनी पहले ही ग्रुप E से टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में जगह पक्की कर चुका था. राउंड ऑफ 32 से पहले अपनी लय बनाए रखना चाहता था. इक्वाडोर अब तक टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं कर पाया था. उसे पता था कि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है.

शुरुआत इक्वाडोर के लिए बेहद खराब रही. मैच के दूसरे ही मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी. इक्वाडोर ने हार नहीं मानी टीम के लिए वीटे ने आगे जाकर गेंद छीन ली और इक्वाडोर को वह मौका मिला जिसका वह पूरे टूर्नामेंट से इंतजार कर रहा था. निल्सन अंगुलो ने बॉक्स के बाहर से गेंद पकड़ी और शॉट लगाया, जो पावलोविच के पैरों के बीच से निकलकर जाल में जा समाया. यह वर्ल्ड कप में इक्वाडोर का पहला गोल था. इस गोल ने टीम को बराबरी दिलाई.

दूसरे हाफ की शुरुआत में लगा कि जर्मनी को पेनल्टी मिल जाएगी, जब काई हैवर्ट्ज़ बॉक्स के अंदर गिर गए। लेकिन रीप्ले देखने के बाद फैसला पलट दिया गया, क्योंकि अधिकारियों ने माना कि बिल्ड-अप में साने ने फाउल किया था। यह फैसला इक्वाडोर के लिए राहत लेकर आया और टीम मुकाबले में बनी रही।  64वें मिनट में केविन रोड्रिगेज को मैदान पर उतारा गया और उन्होंने मैच की दिशा बदल दी. 77वें मिनट में रोड्रिगेज ने कॉर्नर पर भीड़भाड़ वाले पेनल्टी एरिया में गेंद को हल्का सा फ्लिक किया. गोंज़ालो प्लाटा ने आगे बढ़कर गेंद को पैर की नोक से धकेलते हुए गोल में पहुंचा दिया. इक्वाडोर की बेंच खुशी से झूम उठी।

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

मुख्यालय. अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Next Post

बीजपुर. पूर्वांचल आर्मी ने गैरेज 11 बनारस को शिकस्त देकर फाइनल मैच का विजेता बना

Next Post

बीजपुर. पूर्वांचल आर्मी ने गैरेज 11 बनारस को शिकस्त देकर फाइनल मैच का विजेता बना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio