Last Updated:
समय रैना के शो में दीपक कलाल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. हमेशा अपने बेबाक और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले दीपक इस बार कैमरे के सामने भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दीपक अपने आंसू नहीं रोक पाए. वीडियो में दीपक उनसे कहते हैं कि हर दरिंदे के अंदर एक अच्छा इंसान छिपा होता है.
फोटो साभार: instagram@wlyrically.era
नई दिल्ली. कॉमेडियन और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी दीपक कलाल एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वह अपने किसी बयान या अजीबोगरीब वीडियो को लेकर नहीं, बल्कि समय रैना के शो में शिरकत करने को लेकर चर्चा में हैं. शो में वह फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो क्लिप में दीपक कलाल काफी भावुक नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे लिए ये काफी है कि आपने मुझे यहां बुलाया.
समय रैना के शो से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि वो दीपक जो सभी को हंसा-हंसाकर पागल कर देते हैं, वो आखिर इस शो में आते ही इतने भावुक कैसे हो गए कि वह अपने आंसू ही नहीं रोक पा रहे हैं.
समय रैना के शो में पहुंचे दीपक कलाल
दीपक कलाल समय रैना के चर्चित शो India’s Got Latent का हिस्सा रह चुके हैं. शो में उनके आने के बाद से ही उनका अंदाज और बातचीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है. शो के दौरान दीपक की मौजूदगी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. अब उनके इसी अपीयरेंस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से लोगों का ध्यान खींच रहा है.
View this post on Instagram

