@जे0 के0……
— भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान

Sonbhadra । घोरावल विधानसभा क्षेत्र के मगरदहा चौराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित पीडीए जन पंचायत में बिंद समाज के लोगों की भीड़ जुटी। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता राजा राम बिंद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बिंद, निषाद, केवट और मल्लाह समेत अति पिछड़ी जातियों के सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सपा ने इस समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी देने के साथ ही संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।

राज नारायण बिंद ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति से बचाना होगा और गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी निशाना साधा।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समाजवाद को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान राजा राम बिंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश बिंद, शिवाजी बिंद, राधेश्याम बिंद, सत्यनारायण बिंद, काशी नरेश बिंद, लक्ष्मण प्रसाद बिंद, नरेश बिंद, नंदलाल बिंद, सत्येंद्र कुमार बिंद एवं संतोष गौड़ समेत अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान रमेश चंद दुबे, श्याम बिहारी यादव, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, संजय यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, बाबूलाल यादव, राजेंद्र सिंह, लल्लू भारती, रमशंकर वर्मा, सुरेश लाल यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, पप्पू पाल, अंगद यादव, कृष्णा पंडित और सत्यम पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
