संवाददाता@संदीप अग्रहरी….

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव ने म्योरपुर खेल मैदान एवं कुंडाडीह गांव का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने कुंडाडीह स्थित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां संभावित कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना को देखते हुए मैदान की स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया।

उन्होंने अधिकारियों से मैदान की क्षमता और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन द्वारा संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड, सुरेंद्र रवानी ,सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।





