संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

शनिवार की रात्रि कोटा बस्ती निवासी अंकित कुमार सिंह अपनी मोटर साईकिल यू पी 63 ए ए 9196 स्थानीय परियोजना के कोटा गेट के सामने मोटर साईकिल खड़ी कर ड्यूटी चले गए सुबह ड्यूटी से वापस आए तो मोटर साईकिल गायब थी आस पास काफी तलाश करने के बाद जब कही पता नही चला तो पुलिस में तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है|

अंकित सिंह ने दिए तहरीर में बताया है की दैनिक मजदूरी कर किसी तरह बच्चों का भरण पोषण करता हूँ अपने भाई की गाड़ी मांगकर ड्यूटी आया था वह भी चोरी हो गयी| परियोजना के कोटा गेट पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगा है बावजूद इसके चोरी होने से लोगों में दहशत व्याप्त है बताया जाता है की यहाँ से ऐसी कई घटनाए हो चुकी है लेकिन आज तक किसी भी घटना का खुलासा नही हो पाया है|





