• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शरीर पर दिखे चोट के निशान

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


ओबरा कोतवाली अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के फफराकुंड टोले में एक सप्ताह पूर्व आत्महत्या का प्रयास करने वाली विवाहिता की बुधवार सुबह अचानक मौत हो गई।मृतका की पहचान समिता पत्नी राधेश्याम के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान देखे।इस पर उन्होंने मौत को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पहले समिता ने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था।घटना की जानकारी होने पर परिजन ने तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement
Advertisement

चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।बताया जा रहा है कि बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान करीब दो दिन बाद उसका पति राधेश्याम उसे वापस घर ले आया।घर लौटने के बाद महिला का उपचार चल रहा था।इसी बीच बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग फफराकुंड पहुंचे।वहां उन्होंने समिता के शरीर पर चोट के गहरे निशान देखे, जिसके बाद उन्होंने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पुलिस को जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. नमो मैराथन में दौड़ेगा युवा, बढ़ेगा देश का मान

Next Post

ओबरा. इंतजामिया कमेटी के नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन

Next Post

ओबरा. इंतजामिया कमेटी के नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.