• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिला को पीटकर किया बेहोश, बचाने पहुंचे भाई से भी मारपीट; तीन गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— हत्या का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे पिता – पुत्र


— 6 माह पूर्व 8 वर्षीय किशोर की गला रेत कर की गई थी हत्या


Sonbhadra। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, पड़गई निवासी कमलेश ने पन्नूगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अर्चना पत्नी राजू गुप्ता निवासी कसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 48/2026 को वापस लेने के लिए विपक्षी पक्ष द्वारा दबाव बनाया जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान अर्चना के साथ डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। बहन को बचाने पहुंचे कमलेश के साथ भी मारपीट की गई।

ज्ञात है कि बीते 6 माह पूर्व 8 वर्षीय आर्यन गुप्ता की खेलने के दौरान गला रेतकर हत्या की गई थी, इसमें आरोपियों के परिवार से दिवाकर गुप्ता पर आरोप था और उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।

तहरीर के आधार पर पन्नूगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 165/2026 के तहत धारा 109, 115(2), 352, 351(3) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
पुलिस ने मंगलवार 8 सितंबर को सुबह करीब 10:30 बजे उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाब गुप्ता, संजय गुप्ता उर्फ प्रभु और रवि प्रकाश गुप्ता निवासी ग्राम कसारी, थाना पन्नूगंज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP News Live: सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के जाली नोट कांड में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, NIA ने चंडीगढ़ से दबोचा

Next Post

राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक, जमा करने होंगे 5 करोड़

Next Post
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक, जमा करने होंगे 5 करोड़

राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक, जमा करने होंगे 5 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.