• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के जाली नोट कांड में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, NIA ने चंडीगढ़ से दबोचा

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: सहारनपुर PNB में 17 करोड़ के जाली नोट कांड में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, NIA ने चंडीगढ़ से दबोचा


सहारनपुर के पंजाब नेशनल बैंक में 17 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के मामले में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में नामजद और निलंबित बैंक मैनेजर अमित कुमार को NIA ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा, जहां उसे NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा.

प्रतापगढ़: सपा नेता के भाई पर मुकदमा, युवक को रोककर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव के भाई दीपक यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में सुलह-समझौता न करने पर युवक को धमकाया गया. बताया जा रहा है कि मऊदारा गांव निवासी उत्कर्ष मिश्रा को बीती रात रास्ते में रोक लिया गया. आरोप है कि दीपक यादव ने उसके साथ गाली-गलौज की और पुराने मुकदमे में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी.

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, नवंबर में होगी परीक्षा
आयोग के मुताबिक असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा. अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. वहीं, आवेदन में किसी तरह का संशोधन करने के लिए 11 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है. असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आयोग ने साफ किया है कि केवल वही अभ्यर्थी आवेदन करें, जो विज्ञापित पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की सभी शर्तें पूरी करते हों. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने भर्ती को लेकर जानकारी दी है. अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

हनुमान अंश की टीम से मिले CM योगी
हनुमान अंश की टीम ने CM योगी से मुलाकात की. स्टारकास्ट ने सीएम योगी से मुलाकात का वर्णन किया. डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव CM से मिले. CM योगी ने फिल्म में गोरखनाथ जी की पंक्तियों वाले अहम सीन देखे. फिल्म में बाबा नीब करौरी और नाथ संप्रदाय के संतों की मुलाकातों का भी चित्रण है. डायरेक्टर का दावा, शुरुआती दौर में नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में बाबा नीब करौरी रहे. नाथ संतों से मिलकर बाबा नीब करौरी ने दिव्य शक्तियों का ग्रहण किया.

50-50 हजार के इनामी ठग भाई गिरफ्तार, चिटफंड कंपनी में हजारों लोगों से कराया था निवेश
लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने धोखाधड़ी और ठगी के मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य के रूप में हुई है. दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. एसटीएफ की टीम ने दोनों को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार किया. आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपनी चिटफंड कंपनी के जरिए हजारों लोगों से निवेश कराया और बाद में उनकी रकम हड़प ली. दोनों के खिलाफ बदायूं और बरेली में धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ दोनों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेनदेन की जानकारी जुटा रही है.

उरई में 420 करोड़ की जमीन पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन, 7.7 एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त

जालौन के उरई में BCH मिशन स्कूल से जुड़ी 7.7 एकड़ बेशकीमती जमीन को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. करीब 420 करोड़ रुपये की बताई जा रही इस जमीन को प्रशासन ने कब्जामुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत राजस्व विभाग की टीम और दर्जनों कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे. टीम ने जमीन पर रह रहे लोगों को जगह खाली करने के लिए 7 दिन का नोटिस दिया है. कार्रवाई के बाद नगर पालिका ने जमीन पर अपने कब्जे का बोर्ड भी लगा दिया. बेशकीमती जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर काफी देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही.

डिप्लोमैटिक पासपोर्ट के बाद अब आम आदमी की तरह पासपोर्ट दफ्तर पहुंचे बृजभूषण सिंह
गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे. खास बात यह रही कि डिप्लोमैटिक पासपोर्ट इस्तेमाल करने वाले बृजभूषण इस बार आम आवेदक की तरह पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे और पहले से अपॉइंटमेंट लेकर ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कराई. गोंडा में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने पर वह काफी खुश नजर आए.

सिर में लगी थी गोली, पत्नी बोली- पति ने की आत्महत्या; जांच में खुली मौत की पूरी कहानी
बस्ती में एक गोली की आवाज ने पूरे गांव को दहला दिया. बंद कमरे में रामबहाल की लाश मिली और सिर में गोली लगी थी. पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है. लेकिन जांच आगे बढ़ी तो मामला इतना सीधा नहीं निकला. CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों ने पुलिस को मौत की दूसरी कहानी तक पहुंचा दिया. पुलिस के मुताबिक, पत्नी की प्रताड़ना और दबाव से परेशान होकर रामबहाल ने यह कदम उठाया. मामले में अब पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन..
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी केंद्रों और कार्यकत्रियों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार तरह की योजनाएं शुरू की गई हैं. इसके तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हर साल करीब 5 लाख रुपये का लाभ मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र स्मार्ट हो रहे हैं. सरकार ने इन केंद्रों की व्यवस्था और सुविधाओं में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में आए परिवर्तन का नतीजा है.

कासगंज में देवर-भाभी ने नहर में लगाई छलांग
कासगंज जिले में देवर-भाभी ने नहर में लगाई छलांग. युवक ने अपने भाई को फोन कर आत्म हत्या करने की कही बात. नहर किनारे देवर भाभी का मिला सामान. घटना की जानकारी होने पर पुलिस पीएसी की टीम घटना स्थल पर पहुंची. देवर भाभी की तलाश के लिए पीएसी की फ्लड यूनिट नहर में चला रही रेस्क्यू. घटना की जानकारी होने पर आस पास के लोग हुए एकत्रित. कोतवाली सदर क्षेत्र के हजारा नहर का मामला.

बलिया जिले में तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत. शौच करने जा रहे युवक के ऊपर तार गिरने से हुई मौत. घटना के समय SDO, JE को फोन करने के बावजूद किसी ने फोन नहीं उठाया. आक्रोशित परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया विद्युत विभाग पर जमकर आरोप लगाए. परिजन मुआवजे के साथ-साथ JE और एसडीओ को हटाने पर अड़े. तहसील दिवस पर बार-बार तार बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाता था. बैरिया थाना क्षेत्र का है पूरा मामला.

सुल्तानपुर में सड़क हादसा, तीन लोगों की हुई मौत
सुल्तानपुर जिले में कादीपुर-अखंडनगर मार्ग पर अज्ञात बस ने टीवीएस मोपेड बाइक को मारी टक्कर. तीन लोगों की दर्दनाक मौत. हादसे में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों (पिता, पुत्र और मां) की मौके पर ही हुई मौत. ​गुस्साए लोगों में मातम और आक्रोश. लापरवाही से बस चला रहे अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस जांच में जुटी. थाना अखंडनगर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की.

झांसी में ट्रेन में महिला को गिराकर पीटने का आरोप
झांसी में गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला को फर्श पर गिराकर बेरहमी से पीटने का आरोप. महिला को बचाने पहुंचे सहयात्री के साथ भी आरोपियों ने की मारपीट. वायरल वीडियो के बाद रेलवे से शिकायत, आरपीएफ जांच में जुटी. आगरा से झांसी तक मामले की पड़ताल, रेलवे की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार.

झांसी की बेतवा नदी में दो सगे भाई डूबे
झांसी के बरुआ सागर थाना क्षेत्र की बेतवा नदी मे दो युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया. मछली पकड़ने गए थे दोनों सगे भाई. नदी के तेज बहाव मे डूबे दोनों युवक. पुलिस बल गोताखोरो के साथ युवको को खोजने मे लगा. दोनों की तलाश जारी.

एटा में लेंटर तोड़ते वक्त मलबे में दबा मजदूर, हो गई मौत
एटा जिले में लैंटर तोड़ते समय हुआ हादसा. लेंटर के मलबे में दबकर मजदूर की हुई दर्दनाक मौत. घर में लैंटर तोड़ रहा था मजदूर तभी अचानक लैंटर गिरने से मलबे में दबा मजदूर. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से मजदूर को बाहर निकाला. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को मलबे से बाहर निकालकर आनन फानन में CHC में कराया भर्ती. डॉक्टरों ने मजदूर को किया मृत घोषित. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी.

कौशांबी में महिला कांस्टेबल को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली
कौशांबी में महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली. गंभीर हालत में मंझनपुर अस्पताल में कराया गया भर्ती. महिला थाने में पहरे पर तैनात थी. 2025 बैच की महिला कांस्टेबल है प्रियंका यादव. प्रियंका यादव गाजीपुर की रहने वाली है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

पेंट कारोबारी की दुकान में मिली लाश
लखनऊ में दुकान में फंदे से लटकता मिला पेंट कारोबारी का शव. पेंट कारोबारी रोहित का शव उसी की दुकान में मिला. दो दिन से लापता था रोहित. रोहित को तलाशते हुए उसकी दुकान पर पहुंचे थे परिजन. दुकान का ताला खुला होने के चलते शटर उठाकर अंदर गए थे परिजन. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी थाना कैंट पुलिस. सदर इलाक़े में टैक्सी स्टैंड के पास रोहित की पेंट की दुकान थी.

फतेहपुर में दो सगे भाइयों का एनकाउंटर
फतेहपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. एनकाउंटर मे 1 लाख का इनामी रियाज गिरफ्तार. घिरने पर बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग. जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर रियाज और इसरार के पैर में लगी गोली. घायल दोनों सगे भाइयों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. पुलिस ने भाग रहे शंकर, रेहान और हनीफ को दौड़ाकर पकड़ा. आरोपियों के पास से 2 तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद. एक चापड़, एक जिंदा गोवंश और गोकशी के उपकरण भी बरामद. हिस्ट्रीशीटर रियाज पर 33 और भाई इसरार पर 15 मुकदमें हैं दर्ज. थाना हथगांव के पट्टीशाह में हुई मुठभेड़.

जेल से बाहर आए युवक ने बनाई बदमाशी वाली रील
बुलंदशहर जिले में हत्या के मामले में जेल जा चुका युवक जेल से बाहर आते ही फिर सुर्खियों में. अवैध हथियार और जिंदा कारतूसों के जखीरे के साथ युवक का बदमाशी वाला डायलॉग लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. वायरल वीडियो में युवक के सामने 315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूसों का जखीरा दिखाई दे रहा है. वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान यश सोलंकी के रूप में बताई जा रही है. 22 अप्रैल 2025 को यश सोलंकी अपने 7 साथियों के साथ हत्या के मामले में जा चुका है जेल. खुर्जा के चमन विहार निवासी अनुज चौधरी की हत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था यश सोलंकी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप. अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुटी. थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला.

बरेली में नदी में बहे 3 बाइक सवारों की हुई पहचान
बरेली की अरिल नदी मे 3 अज्ञात बाईक सवारों के बहने का मामला. तीनों बाइक सवारों की पहचान हुई. तीनों बाइक सवार प्रेम सिंह नितिन विष्णु प्रसाद बिशारतगंज कस्बा के रहने वाले हैं. तीनों अच्छे दोस्त हैं. कल 7 सितम्बर शाम को बाजार जाने की बात कह कर एक साथ घूमने निकले. पुल पर से बह रहे तेज रफ्तार पानी से होकर जाना भारी पड़ा. ग्रामीणों के समझाने के बावजूद नहीं रुके थे. तीनों की तलाश जारी. पीएसी, एसडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटी हुई है. थाना आंवला के डेरुआ रपटा पुल की घटना.

कानपुर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत
कानपुर के कल्याणपुर स्थित स्टार सिटी हॉस्पिटल में महिला की डिलीवरी के बाद बिगड़ी हालत. बर्रा स्थित शिवाजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, जहां महिला की इलाज के दौरान हुई मौत. परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल में की तोड़फोड़. परिजनों का आरोप स्टार सिटी हॉस्पिटल में ना तो डॉक्टर थे, ना ही आईसीयू. स्टाफ ने मिलकर किया ऑपरेशन, जब हालत बिगड़ी तो कर दिया रेफर. मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शिवाजी हॉस्पिटल में किया जमकर हंगामा, तोड़फोड़.

प्रयागराज में नो ड्रोन जोन में ड्रोन उड़ाने का मामला
प्रयागराज के बमरौली स्थित एयरपोर्ट स्टेशन के नो ड्रोन जोन में अज्ञात संदिग्ध ड्रोन उड़ाने का मामला. एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा. स्टेशन सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास भैरव की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर. 5 सितंबर की देर रात चार बार एयरपोर्ट रोड से सटी वायु सेवा की परिधि में दीवार के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ता पाया गया था. गृह मंत्रालय की एस ओ पी और ड्रोन नियम 2021 के तहत एयर फोर्स स्टेशन से 3 किलोमीटर के दायरे में नो ड्रोन जोन घोषित है. यहां बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

हमीरपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप
हमीरपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप. जिला मुख्यालय में देर रात गोलियों की गूंज से दहशत. आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ने की बात. पंडित ट्रेड्स के मालिक शशिकांत तिवारी पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग का आरोप. युवकों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर करने का आरोप. करीब 5 राउंड फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप. युवकों ने मौके से भागकर बचाई जान. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच में जुटी पुलिस. देर रात मुख्य सड़क पर फायरिंग से नाइट पेट्रोलिंग पर उठे सवाल. फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने. शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर मोहल्ले का मामला.

आगरा में 58 स्कूलों पर बीएसए की कार्रवाई
आगरा में 58 अमान्य स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल बंद कराने के दिए निर्देश. जिले के 58 स्कूलों पर लगाया गया एक-एक लाख का जुर्माना. 8 ब्लॉकों में जांच के दौरान सामने आया पूरा मामला. बिना मान्यता चल रहे थे 58 स्कूल. स्कूल संचालकों को विभाग ने जारी किया नोटिस. बच्चों का मान्य स्कूलों में होगा दाखिला. निर्देश के बाद भी स्कूल चला तो FIR. रोजाना 10 हजार का अतिरिक्त लगेगा जुर्माना. 58 स्कूलों पर 58 लाख रूपये का जुर्माना. शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप.

बदायूं में स्कॉर्पियो सवार दबंगों का कहर
बदायूं जिले में रोडवेज पुलिस चौकी के पास स्कॉर्पियो सवार दबंगों का कहर. पहले बिरयानी लेने को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में बदला. बिरयानी की दुकान पर जमकर मारपीट के बाद 2 बार गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. भीड़ बढ़ती देख मौके से फरार हुए स्कॉर्पियो सवार युवक. गाड़ी चढ़ाने और मारपीट का सीसीटीवी सामने आया. चौकी के नजदीक चलता रहा बवाल, नहीं पहुंची पुलिस. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास का मामला.

कानपुर में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा
कानपुर के जाजमऊ इलाके केडीए कॉलोनी में स्थित जमजम टावर में सोमवार देर रात पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा. सूचना थी कि यहां से अमेरिका और लंदन के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी की जा रही थी. छापे की खबर लगते ही टावर में अफरा-तफरी मच गई. मौके से 10 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है. छापेमारी दल में कुल 11 सदस्य शामिल थे, जिनमें चार महिला अधिकारी भी थीं.

प्रयागराज में दो इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर का तबादला
प्रयागराज जिले में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने दो इंस्पेक्टर्स और दो सब इंस्पेक्टर्स के किए तबादले. प्रभारी निरीक्षक संगम पर्यटन पुलिस थाना इंस्पेक्टर ओमप्रकाश बने प्रभारी निरीक्षक हंड़िया. इंस्पैक्टर अविनाश कुमार सिंह विवेचना सेल क्राइम ब्रांच से भेजे गए प्रभारी निरीक्षक संगम पर्यटन पुलिस थाना. थाना अध्यक्ष लालापुर सब इंस्पेक्टर अनुभव सिंह भेजे गए विवेचना सेल क्राइम ब्रांच. सीनियर सब इंस्पेक्टर थाना नैनी ब्रजेश सिंह बनाए गए थाना अध्यक्ष लालापुर.

उन्नाव में युवक से हुई लूट
उन्नाव जिले में देर रात थिएटर से काम कर घर लौट रहे युवक के साथ हुई लूट. शाहिल नाम के युवक से अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने क़ी लूट. असलहे के बल पर युवक का फोन छीन फरार हुए लुटेरे. पीड़ित ने घर पहुँच परिजनों को बताई आप बीती. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. सीसीटीवी क़ी मदद से घटना क़ी जांच में जुटी पुलिस. गंगाघाट के अंबिका प्रसाद स्कूल के पास क़ी घटना.

विधानसभा चुनाव से पहले विधायक-एमएलसी का निधि जारी
विधानसभा चुनावों से पहले एमएलए, एमएलसी को दिया विधायक निधि का 1240 करोड़ रुपए. यूपी के 397 विधायकों और 99 विधानपरिषद सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की आखिरी किस्त की जारी. योगी सरकार के साफ निर्देश कि विधायकों के प्रस्तावों पर ही खर्च की जाए धनराशि.

बलिया में दुर्गा मंदिर के पास भीषण चाकूबाजी
बलिया में दुर्गा मंदिर के पास भीषण चाकूबाजी. तीन घायल. दो की स्थिति नाजुक. बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र स्थित अवाया दुर्गा मंदिर के पास भीषण चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें तीन युवक शिवम, नीरज और गोलू को लगी चाकू. दो युवक़ की स्थिति नाजुक होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल से वराणसी रेफर कर दिया. सूचना पर पहुची उभांव पुलिस मामले की जांच मे जुटी.

बहराइच में तेंदुए के हमले से 9 साल के बच्चे की मौत
बहराइच में तेंदुए के हमले में 9 साल के बच्चें की हुई मौत. घर के बाहर नल से पानी पीते वक्त तेंदुए ने हमला करके किया घायल. पीएचसी ले जाते वक्त 9 साल के राजवीर की हुई मौत. सुजौली थाना क्षेत्र के आनंद नगर गाँव का मामला.



Source link

Previous Post

डाला. दो बाइक की जोरदार टक्कर में बुजुर्ग महिला गम्भीर रुप से घायल, ईलाज के दौरान हुआ मौत

Next Post

सोनभद्र. महिला को पीटकर किया बेहोश, बचाने पहुंचे भाई से भी मारपीट; तीन गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. महिला को पीटकर किया बेहोश, बचाने पहुंचे भाई से भी मारपीट; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.