मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच व चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले तथा संदिग्ध परिस्थितियों में संचालित पाए जाने वाले कुल 5 मोटरसाइकिल वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया तथा एक का चालान किया गया। ओबरा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना,अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वही पुलिस ने आमजन से अपील किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन के समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ में रखें।






