संवाददाता@रामबली मिश्रा….

आगामी मुहर्रम त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार की सायं शांति समिति की बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के उपस्थित हिन्दू ,मुस्लिम समुदाय के संभ्रांतजनो के साथ बैठक कर मोहर्रम त्यौहार को मनाए जाने के लिए विचार विमर्श कर जानकारी हासिल की उन्होंने सभी से अपील कर कहा कि विगत वर्षों की भाती इस वर्ष भी मोहर्रम पर्व को हर्षौल्लास और भाई चारे के साथ मनाए ।
शासन के निर्देशानुसार कोई भी ताजियादार अखाड़े में खेल प्रदर्शन के दौरान अस्त्र शस्त्र का प्रयोग कर खेल नहीं खेलेंगे और न ही डी जे आदि का प्रयोग करेंगे।अगर कोई भी उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि ताजिया के जाने के रुट में कही अस्थाई बिजली तार या अन्य कोई भी समस्या है तो बताए समय रहते समाधान कर लिया जाय।ताज़िए के ले जाने वाले रास्ते को देख कर ऊंचाई आदि भी ख्याल रखे कि परेशानी ले जाने में न हो।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारी व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।उन्होंने बताया कि बीजपुर,राजों,खम्हारिया,जरहा, लीलादेवा ग्राम सभाओं में कुल सत्रह ताजिया निकाले जाएंगे।इस मौके पर उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय,शिव आधार,राम जतन,राम भजन पाल ,हाजी खलील,सलीम खान,मुख्तार,नसीम अख्तर,गयासुद्दीन,मीर हसन,इदरीश शेख,हाफिज खान,पायंबर शेख,शकील शेख,उपस्थित रहे।





