संवाददाता@विशाल टंडन……

उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शहद उत्पादन कार्य (हनी मिशन) को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कार्यालय पत्रांक 280-307 दिनांक 20 मई 2026 के क्रम में यह योजना संचालित की जा रही है।
जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निःशुल्क 5-5 हनी बॉक्स मधुमक्खियों सहित तथा संबंधित टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद सोनभद्र के लिए कुल 20 टुलकिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में एक ही गांव अथवा समूह के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है।ऑनलाइन आवेदन के बाद अपलोड किए गए प्रपत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, नियर मिशन अस्पताल, पिपरी रोड, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करनी होगी।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति विभाग के सीयूजी नंबर 9580503175 पर संपर्क कर सकते हैं। यह योजना ग्रामीण युवाओं और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा शहद उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।





