संवाददाता@कुंजबिहारी यादव….

मनांची थाना क्षेत्र स्थित बाराडाण गांव में अचानक पशु फार्म हाउस में आग लगा गई, जिससे कि फार्म-हाउस में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। फार्म-हाउस संचालक रामज्ञान यादव ने बताया कि पशुओं को खाने के लिए पशु आहार चरी, भुसा, कुट्टी,खली,चौकी, चारपाई, तिरपाल, बिस्तर आदि जलकर खाक हो गया।

पानी का अभाव था जिससे कि गांव के ग्रामीणों से मदद मिल सके।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और मौके की पुलिस की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक पुरा सामान जल गया।

पशु फार्म-हाउस संचालक ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दिया गया है, लेखपाल ने भी आगजनी की रिपोर्ट दर्ज किया है।
आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है।





