• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर हुई साइबर ठगी

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी……


क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में घोरावल पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 47 हजार रुपये वापस करा दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

घोरावल निवासी हर्ष गुप्ता पुत्र राजेन्द्र प्रसाद से पांच सितंबर को क्रेडिट कार्ड सत्यापन के नाम पर ओटीपी पूछकर खाते से 47,153 रुपये निकाल लिए गए थे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामले की जांच करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क किया और धनराशि को वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की तत्परता से छह सितंबर को पीड़ित के 47 हजार रुपये वापस करा दिए गए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, कांस्टेबल योगेश मिश्र और कांस्टेबल नितीश राज शामिल रहे। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की।

Previous Post

रेणुकूट. दिल्ली हादसे में रेणुकूट निवासी अभिषेक कुमार की मौत

Next Post

घोरावल. पांच वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Next Post

घोरावल. पांच वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.