संवाददाता@विजय अग्रहरी….

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घोरावल पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मामलों में वांछित पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों में खड़देउर निवासी पिंटू कोल (32), कोहरथा निवासी संजय, महांव निवासी अजय (35), करीबार निवासी पप्पू उर्फ भूर (25) और बेलवनिया निवासी राकेश (36) शामिल हैं। सभी आरोपी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने सात सितंबर को सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शिवद्वार चौकी प्रभारी कनीन सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव समेत कांस्टेबल रविशंकर यादव, जय प्रकाश और अजय यादव शामिल रहे।
