• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पटना के सिनेमा हाल में लगी ऐसी फिल्म, हनुमान चालीसा लेकर निकल रहे हैं दर्शक

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
पटना के सिनेमा हाल में लगी ऐसी फिल्म, हनुमान चालीसा लेकर निकल रहे हैं दर्शक


Last Updated:September 07, 2026, 22:38 IST

हनुमान चालीसा बहुत से लोग तो रोज पढ़ते हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो डर या भय के समय भगवान को याद करते हैं. हनुमान चालीसा को डर दूर करने और भय से निपटने का एक धार्मिक उपाय लोग मानते हैं. इधर पटना के सिनेमा हाल में लोग गए तो मूवी देखने लेकिन, निकले हनुमान चालीसा लेकर…

पटना: टॉक्सिक और मिर्जापुर जैसी फिल्मों के बीच राजधानी पटना में हनुमान अंश का भी तगड़ा क्रेज देखने को मिला. फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए. सिनेमा हाल से निकले कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें दैवीय शक्ति और आस्था की अनुभूति हो रही है. पटना के रिजेंट सिनेमा में हनुमान मूवी देखकर निकल रहे लोगों में एक चीज और देखने को मिली. सिनेमा हाल से बाहर निकल रहे लगभग हर दर्शक के हाथ में हनुमान चालीसा थी. कोई हाथ में लिए हुए था तो कोई उसे पलटता हुआ निकल रहा था. पहली नजर में लगा कि शायद लोगों को फिल्म का कोई पोस्टर या पंपलेट बांटा गया…फिर पता चला कि फिल्म खत्म होने के बाद लोगों को हनुमान चालीसा बांटी गई. इससे लोग भक्ति भाव में डूबे भी दिखे.

रिजेंट सिनेमा में हनुमान अंश फिल्म के बाद दर्शकों को हनुमान चालीसा बांटने में मां ब्लड सेंटर, रिजेंट सिनेमा के ऑनर और सिनेमा के कर्मचारियों ने मिलकर सहयोग किया. शो खत्म होने के बाद जैसे-जैसे दर्शक बाहर निकलते गए, उन्हें हनुमान चालीसा दी गई. इससे सिनेमा हॉल के बाहर कुछ देर के लिए ऐसा दृश्य बन गया, जहां दर्शकों के हाथों में मोबाइल फोन और फिल्म के टिकट के साथ हनुमान चालीसा भी नजर आ रही थी. कुछ दर्शकों ने चालीसा को संभालकर अपने बैग में रखा, जबकि कुछ लोग इसे हाथ में लेकर ही बाहर निकलते दिखाई दिए.

आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य फिल्म देखने आए दर्शकों के बीच धार्मिक भावना जगाना है और धार्मिक भावना का संदेश पहुंचाना है. आयोजकों ने यह भी बताया कि जब तक हनुमान अंश फिल्म लगी रहेगी तब तक हनुमान चालीसा का वितरण होता रहेगा. आपको बता दें कि रिजेंट सिनेमा में फिलहाल हनुमान अंश को एक शो मिला है जो दोपहर 2:10 बजे शुरू होती है. इस फिल्म को लेकर लोगों में अभी भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस पहल के पहले दिन करीब 652 हनुमान चालीसा का वितरण हुआ.

दर्शकों ने बताया अच्छी पहल
फिल्म देखकर बाहर निकले प्रफुल्ल उस वक्त थोड़ा हैरान रह गए, जब उनके हाथ में अचानक हनुमान चालीसा थमा दी गई. कुछ पल उसे देखते रहे और फिर मुस्कुराते हुए बोले कि यह वाकई अच्छी पहल है. उन्होंने कहा कि धर्म और आस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने की ऐसी कोशिशों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. इसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार भी जताया.

नीरज कुमार ने भी सिनेमा हॉल के बाहर हो रही इस पहल की सराहना की. उनका कहना था कि इस तरह के प्रयास लगातार होने चाहिए. फिल्म देखने के बाद हनुमान चालीसा मिलना उन्हें अच्छा लगा.

राजकुमार पांडे के लिए फिल्म देखने का अनुभव कुछ अलग रहा. उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि पर्दे पर कहानी देखते हुए उन्हें लगातार एक अलग तरह की ऊर्जा और भीतर से शक्ति महसूस हो रही थी. फिल्म खत्म होने के बाद जब हाथ में हनुमान चालीसा आई तो उन्हें लगा कि उस सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव और बढ़ गया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक हनुमान अंश नहीं देखी है, उन्हें एक बार जरूर यह फिल्म देखनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

First Published :

September 07, 2026, 22:38 IST



Source link

Previous Post

घोरावल. पांच वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Next Post

मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

Next Post
मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

मेरठः 75 साल के वीरपाल राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 100 से अधिक गोल्ड, आज भी फिटनेस बरकरार, जानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.