संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जरहा गांव के चेतवा के जंगल में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया। मौके पर फारेंसिक टीम व दुद्धी सीओ राजेश कुमार राय मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रवेश कुमार 20वर्ष पुत्र स्व0 गुलाब चंद वैश्य निवासी नेमना शुक्रवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा शनिवार की सुबह जरहा गांव के चेतवा के जंगल में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव राहगीरों ने देखा युवक की शव के चर्चा जब परिजनो को पता चला तो मौके पर पहुचे दृश्य देख कर दहाड़ मार कर चीख पुकार मच गया। लोगो की सूचना पर पहुंचें एस ओ राजेश कुमार सिंह दल बल के साथ पहुच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए मातहतो को निर्देश दिए।

मृतक के भाई सर्वेश कुमार वैश्य के तहरीर पर उपनिरीक्षक सुरेंदर सिंह व दिनानाथ राम अग्रिम विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इस बाबत राजेश कुमार राय , सीओ, दुद्धी ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्म हत्या प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा की मौत कैसी हुई है।

परिजनों के मुताबिक प्रवेश दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था पिता का सिर से साया पहले ही उठ गया था।मृतक बी ए का छात्र था युवक के साथ कैसे घटना घटी यह परिजनो को कुछ समझ में नहीं आ रहा है।बहन की शादी हो गई हैं वही दोनों भाई अविवाहित थे।हृदय विदारक इस घटना से परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा।





