• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रिश्वतखोरी के आरोप में कानूनगो पर निलंबन की संस्तुति, क्षेत्रीय लेखपाल भी हटाया गया

JK Gupta by JK Gupta
June 5, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
35
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……

Sonbhadra । दुद्धी तहसील के मझौली गांव से जुड़े कथित रिश्वतखोरी प्रकरण में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के निलंबन की संस्तुति कर दी है। वहीं कार्य में लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल को भी उसके कार्यक्षेत्र से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें मझौली गांव के कानूनगो अखिलेश शुक्ला तहसील परिसर के एक कक्ष में पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि दुद्धी क्षेत्र के एक गांव में पत्थरगड़ी से संबंधित मामले में कथित रूप से रिश्वत ली गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई।

उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कानूनगो के निलंबन की कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी सोनभद्र को संस्तुति भेज दी गई है। साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल की कार्यशैली में लापरवाही मिलने पर उसे भी संबंधित गांव के कार्यक्षेत्र से हटा दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार अथवा राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा भूमि विवादों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद समय-समय पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप सामने आते रहे हैं। ऐसे में दुद्धी तहसील में हुई यह कार्रवाई प्रशासन के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भूमि संबंधी मामलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे कदम जरूरी हैं। लोगों का मानना है कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की आय, संपत्ति और कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई अन्य अनियमितताएं भी उजागर हो सकती हैं।

Previous Post

म्योरपुर. गर्भवती प्रेमिका ने प्रेमी पर लगाया धोखा देने का आरोप, थाने में दी तहरीर

Next Post

फ्रेंच ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव की फाइनल में एंट्री, पहले ग्रैंड स्लैम से बस एक जीत दूर

Next Post
फ्रेंच ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव की फाइनल में एंट्री, पहले ग्रैंड स्लैम से बस एक जीत दूर

फ्रेंच ओपन: अलेक्जेंडर ज्वेरेव की फाइनल में एंट्री, पहले ग्रैंड स्लैम से बस एक जीत दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Commonwealth Games 2026, Day 2 Live: जूडोका तूलिका मान सस्पेंड, कॉमनवेल्थ गेम्स टीम से हुईं बाहर
  • मुख्यालय. झारखंड से आने वाले कोयले पर परिवहन शुल्क वसूली का विरोध
  • सोनभद्र. नीति तारा पर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का हुआ चयन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Commonwealth Games 2026, Day 2 Live: जूडोका तूलिका मान सस्पेंड, कॉमनवेल्थ गेम्स टीम से हुईं बाहर
  • मुख्यालय. झारखंड से आने वाले कोयले पर परिवहन शुल्क वसूली का विरोध

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.