• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. “जनता की आवाज दबेगी नहीं, जंगल-जमीन लुटेगी नहीं”

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..जंगल-जमीन के मुद्दे पर NSUI का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग


पेड़ों की कटाई, जमीन आवंटन और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच रविवार को एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में रामलीला मैदान से बढ़ौली चौराहा तक जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान जंगल और जमीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बरतने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गईं।

प्रदर्शन के दौरान “जनता की आवाज दबेगी नहीं, जंगल-जमीन लुटेगी नहीं” और “धरती मां की यही पुकार, हरे-भरे जंगल रखो बरकरार” जैसे नारे लगाए गए।

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सोनभद्र के जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि यहां की जनता की जीवनरेखा और आने वाली पीढ़ियों की विरासत हैं। विकास के नाम पर जंगलों की अंधाधुंध कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने पेड़ों की कटाई और जमीन आवंटन से संबंधित सभी जानकारियां सार्वजनिक करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

सुप्रिया सिंह राजपूत ने कहा कि सोनभद्र की जमीन और जंगल यहां की जनता की विरासत हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल और जमीन की लड़ाई केवल वर्तमान की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। जब तक मामले में पारदर्शिता और ठोस कार्रवाई नहीं होती, लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में सौम्य सोनकर, सनी गुप्ता, प्रीति सहनी, प्रीति ठाकुर, आरती पटेल, सूरज जाटव, निगम राजभर, रोहित जाटव, राहुल मधेशिया, निमेश गिरी, युवराज गोस्वामी, आशीष पटेल, रवि मद्धेशिया, प्रियांशु गुप्ता, देवा कुमार, राजन मधेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

2027 की चुनावी मंथन के लिए लखनऊ में विनोद तावड़े, सपा-कांग्रेस नें महंगाई, बेरोजगारी और हिंदू-मुसलमान पर भाजपा को घेरा

Next Post

कोन. दुरूह परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद कोन ब्लॉक लगातार चौथे महीने रहा नंबर-1,

Next Post

कोन. दुरूह परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद कोन ब्लॉक लगातार चौथे महीने रहा नंबर-1,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.