• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Zurich Diamond league: बिना इवेंट में उतरे फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, ज्यूरिख डायमंड लीग में रुमेश पथिरागे ने फेंका 92.07 मीटर का थ्रो

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
Zurich Diamond league: बिना इवेंट में उतरे फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, ज्यूरिख डायमंड लीग में रुमेश पथिरागे ने फेंका 92.07 मीटर का थ्रो


Last Updated:August 28, 2026, 12:56 IST

श्रीलंका के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी रुमेश पथिरागे अपने हर इवेंट में कमाल कर रहे हैं. पाथिरागे ने लुसाने के बाद अब ज्यूरिख में अपने दमदार खेल से छा गए. इस इवेंट में रुमेश ने 92.07 मीटर का लंबा थ्रो फेंका. वहीं, भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने ज्यूरिख डायमंड लीग में हिस्सा नहीं लिया.

नीरज बिना उतरे फाइनल में, ज्यूरिख डायमंड लीग में पथिरागे का 92.07 मीटर का थ्रोZoom

रुमेश पाथिरागे ने ज्यूरिख डायमंड लीग में फेंका 92.07 मीटर का थ्रो

नई दिल्ली: भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ब्रुसेल्स में 4-5 सितंबर को होने वाले डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है. नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में बिना हिस्सा लिए ब्रुसेल्स फाइनल में पहुंचे हैं. नीरज पांच में से तीन चरणों और ज्यूरिख डायमंड लीग में भाग नहीं लेने के बावजूद 12 अंकों के साथ फाइनल में पहुंचने वाले शीर्ष 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं.

वहीं, श्रीलंका के कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन रुमेश पथिरागे ने गुरुवार को 92.07 मीटर के शानदार थ्रो के साथ ज्यूरिख डायमंड लीग अपने नाम किया. यह उनका दूसरा सबसे बेहतरीन थ्रो था, जो इस साल जून में रोम डायमंड लीग में किए गए उनके 92.62 मीटर के प्रयास से थोड़ा ही कम था.

लुसाने में दूसरे नंबर पर रहे थे नीरज

ज्यूरिख से पहले नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लिया था. इस इवेंट में वह दूसरे स्थान पर रहे थे. लुसाने डायमंड लीग में नीरज का बेस्ट थ्रो 88.05 मीटर का था. उन्होंने दोहा डायमंड लीग से अपने सीजन की शुरुआत की थी, जहां वे 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे थे.

फाइनल में पहुंचने के लिए कैसे मिलते हैं अंक?

बता दें कि हर डायमंड लीग चरण की भाला फेंक स्पर्धा में शीर्ष आठ स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को घटते क्रम में अंक दिए जाते हैं. पहला स्थान पाने वाले को आठ अंकों से लेकर आठवें स्थान के लिए एक अंक तक मिलता है. क्वालीफाइंग सीरीज के अंत में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले शीर्ष 6 एथलीट सीजन के अंत में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाते हैं. अंकों का यह निर्धारण इस बात पर भी निर्भर करता है कि कौन सा भालाफेंक खिलाड़ी कितने डायमंड लीग में हिस्सा लेता है.

डायमंड लीग के फाइनल में क्वालीफाई करने वाले एथलीट

रुमेश थरंगा पथिराज (श्रीलंका) – 39 अंक

एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा) – 35 अंक

केशव वॉलकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) – 23 अंक

Advertisement
Advertisement

कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए) – 20 अंक

जूलियस येगो (केन्या) – 13 अंक

नीरज चोपड़ा (भारत) – 12 अंक

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 28, 2026, 12:56 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘कोई मुझे गाली नहीं देगा’, अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म के लिए रखी शर्त, डायरेक्टर को माननी पड़ी थी बात

Next Post

UP News Live: मिर्जापुर के अहरौरा खदान में बड़ा हादसा, चार मजदूरों की हुई मौत

Next Post
UP News Live: मिर्जापुर के अहरौरा खदान में बड़ा हादसा, चार मजदूरों की हुई मौत

UP News Live: मिर्जापुर के अहरौरा खदान में बड़ा हादसा, चार मजदूरों की हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.