संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..

म्योरपुर विकास खंड परिसर में गुरुवार को एनटीपीसी रिहंद एवं सिंगरौली के सौजन्य से 57 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने उपस्थित दिव्यांगजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने म्योरपुर विकास खंड के विभिन्न गांवों से आए दिव्यांगजनों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में समावेशी विकास की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, एनटीपीसी के उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) प्रमोद कुमार चौबे, आदर्श जी, चंद्रबली यादव सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान





