• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मथुरा में जेई को मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा, कई मीटर तक घसीटा; कूल्हे-कमर की हड्डी टूटी, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मथुरा में जेई को मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा, कई मीटर तक घसीटा; कूल्हे-कमर की हड्डी टूटी, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

मथुरा के मसानी चौराहे पर कार में टक्कर के बाद आपत्ति जताने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई विक्रांत भारती को कार चालक ने कथित तौर पर रौंद दिया। जेई कार के पहिए के नीचे दबकर काफी दूर तक घिसटते गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JE run over by car following a minor altercation in Mathura

मथुरा में मामूली कहासुनी पर जेई को कार से रौंदा

मथुरा जिले में मसानी चौराहे पर 31 अगस्त को कार में टक्कर लगने पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई द्वारा आपत्ति करना भारी पड़ गया। आक्रोशित आगरा नंबर की कार चालक ने जान से मारने की नीयत से जेई के ऊपर कार चढ़ाकर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। जेई कार के पहिए से दब गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जेई को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा

शनिवार को छाता में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात जेई विक्रांत भारती के पिता जीवन लाल निवासी अम्बेडकर नगर कालोनी, रघुपुरा देहात, गौतमबुद्ध नगर की तहरीर पर गोविंदनगर पुलिस ने आगरा नम्बर के कार चालक के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विक्रांत भारती राजीव भवन स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। 31 अगस्त को वृंदावन से अपनी कार से राजीव भवन जा रहे थे। मसानी तिराहे के समीप जाम लगने पर कार रोकी थी, तभी पीछे से आगरा नम्बर की कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर वह कार से उतरकर टक्कर मारने वाले चालक के पास पहुंचे और आपत्ति की।

Advertisement
Advertisement

जेई को रौंदने का वीडियो वायरल

आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी होने पर एक पार्टी के झंडा लगी कार के चालक ने आक्रोशित हो जेई विक्रांत भारती को जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। इससे वह कार के नीचे आ गये। इसे देख लोगों ने शोर मचाया तो भी कार चालक उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया और आखिर में कार का पहिया उनके ऊपर चढ़ाते हुए गाड़ी लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर जेई को उपचार के लिए हाइवे स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि टक्कर से जेई की कूल्हे और कमर की हड्डी टूट गयी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ

पिता का आरोप है कि उन्होंने थाना गोविंद नगर में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। बाद में एसएसपी को प्रार्थना-पत्र और घटना की वीडियो सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर गोविंदनगर पुलिस ने शनिवार शाम पीड़ित की तहरीर पर आगरा नम्बर की कार के चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जानकारी कर चालक की तलाश कर रही है।

लोग मचाते रहे शोर, नहीं रुका कार चालक

जेई विक्रांत भारती के कार के नीचे आने और कार चालक द्वारा उसे घसीटता देख लोगों ने शोर मचाते हुए कार चालक से रोको-रोको करते हुए शोर मचाया लेकिन कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय और तेज कर दी, इसके चलते काफी दूर घिसटने के बाद गाड़ी का पहिया उनकी कमर के ऊपर होकर निकल गया। एसपी सिटी, राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जेई की कमर और कूल्हे में चोट आयी है। गोविंदनगर पुलिस हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

चाइना मास्टर्स में लक्ष्य सेन की चुनौती पहले दौर में खत्म, किदांबी श्रीकांत ने किया कमाल

Next Post

जीनत अमान की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने का सुनाया मजेदार किस्सा

Next Post
जीनत अमान की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने का सुनाया मजेदार किस्सा

जीनत अमान की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में 'सत्यम शिवम सुंदरम' देखने का सुनाया मजेदार किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.