• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जीनत अमान की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने का सुनाया मजेदार किस्सा

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
जीनत अमान की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने का सुनाया मजेदार किस्सा


Last Updated:September 05, 2026, 23:39 IST

एक्टर चंकी पांडे अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए मशहूर हैं. उन्होंने अब अपनी जवानी के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने सिनेमा हॉल में घुसने और जीनत अमान की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को देखने के लिए बुर्का पहना था.

ख़बरें फटाफट

जीनत की वजह से जब चंकी पांडे बने लड़की, थियेटर में मूवी देखने का सुनाया किस्साZoom

चंकी पांडे ने डांस रियलिटी शो में यादगार किस्सा सुनाया.

नई दिल्ली: एक्टर चंकी पांडे ने डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के सेट पर अपनी टीनएज की एक मजेदार याद शेयर की. उन्होंने बताया कि वे मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बुर्का पहनकर थिएटर गए थे. जीनत अमान स्पेशल गेस्ट के तौर पर शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में पहुंची थीं. चंकी पांडे ने अपनी टीनएज और एक्टर के उन पर पड़े असर को याद करते हुए कहा कि वे सिर्फ 15 साल के थे, जब उन्होंने बार-बार ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ देखने की कोशिश की, जो उस समय एक एडल्ट-रेटेड फिल्म थी.

चंकी पांडे ने कहा, ‘जीनत आपको पता है कि मैं पहली बार लड़की भी आपकी वजह से बना, भगवान कसम. आपकी जो फिल्म लगी थी ‘सत्यम शिवम सुंदरम,’ वो एक एडल्ट फिल्म थी. तब मैं 15 साल का था. मैंने तब सिनेमा थिएटर में जाने के लिए तीन-चार बार कोशिश की, लेकिन हमेशा मुझे बाहर फेंक देते थे. फिर अंत में मैं बुर्का पहन के चला गया.’

जीनत अमान के फैशन पर भी हुई चर्चा
शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 के कास एपिसोड में कोरियोग्राफर और आईबीडी जज टेरेंस लुईस भी फैशन पर जीनत के असर को याद करेंगे. उनके आइकॉनिक लुक के बारे में बात करते हुए टेरेंस ने उनके पीले सनग्लासेस और उनके आसान स्टाइल को याद किया. टेरेंस ने कहा, ‘जीनत, जो आपने पीला सनग्लासेस पहना था, मैं उसे नहीं भूल सकता. यह बहुत सिंपल, लेकिन बहुत स्ट्राइकिंग था और आप बहुत बढ़िया लग रही थीं. मुझे लगता है कि पूरा फैशन उस सेफ जोन में वापस आ गया है और वे बड़े सनग्लासेस जिसे आपको इस तरह स्टाइल किया था.’

राज कपूर ने किया था डायरेक्ट
जीनत अमान ने यह भी बताया कि यह स्ट्राइकिंग लुक उन्होंने खुद बनाया था. इसके अलावा, जीनत ने काठमांडू में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की शूटिंग की यादें भी ताजा कीं. उन्होंने सेट पर जबरदस्त माहौल और गाने की शूटिंग के दौरान इकट्ठा होने वाली लोकल लोगों की बड़ी भीड़ को याद किया. साल 1978 में रिलीज हुई ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था और इसमें जीनत अमान और शशि कपूर ने लीड रोल किए थे. जीनत ने रूपा का रोल किया था, जो एक गांव की औरत थी, जिसका लुक और खूबसूरती फिल्म में प्यार, सोच और सोशल नजरिए को दिखाने के लिए बहुत जरूरी बन गई. जबकि, शशि कपूर ने राजीव का रोल किया था. यह फिल्म अपने म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है, जिसका टाइटल ट्रैक ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर गानों में से एक बन गया.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 23:39 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मथुरा में जेई को मामूली कहासुनी पर कार से रौंदा, कई मीटर तक घसीटा; कूल्हे-कमर की हड्डी टूटी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Archana Bilonia: पैदल स्टेडियम से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचीं सीकर की अर्चना, 192.5 किलो उठाकर रचा इतिहास

Next Post
Archana Bilonia: पैदल स्टेडियम से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचीं सीकर की अर्चना, 192.5 किलो उठाकर रचा इतिहास

Archana Bilonia: पैदल स्टेडियम से वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचीं सीकर की अर्चना, 192.5 किलो उठाकर रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.