• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पंचायत सहायकों से कराई जाएगी ऑनलाइन फीडिंग

JK Gupta by JK Gupta
June 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

Sonbhadra । जनपद में भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, खसरा मूल्यांकन एवं डिजिटलीकरण की महत्वाकांक्षी प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बैठक में भूमि अभिलेखों के कम्प्यूटरीकरण, ऑनलाइन डाटा फीडिंग, जीआईएस मैपिंग एवं भूमि वर्गीकरण के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बदलते समय के साथ भूमि अभिलेखों का डिजिटल स्वरूप में उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी, बल्कि आमजन को भी भूमि संबंधी सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी गांवों के खसरा नंबरों का तहसीलवार एवं ग्रामवार डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाए, जिससे भूमि अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं स्थायी रिकॉर्ड तैयार हो सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात पंचायत सहायकों के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सहायकों की सहभागिता से ग्राम स्तर पर उपलब्ध अभिलेखों का संकलन, सत्यापन एवं ऑनलाइन अपलोडिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

साथ ही उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य की नियमित निगरानी कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत प्रत्येक खसरा संख्या का वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर वर्गीकरण किया जाएगा। इसके तहत भूमि की स्थिति, सड़क संपर्क, सड़क की चौड़ाई, सड़क की श्रेणी तथा आवासीय क्षेत्रों से दूरी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को डिजिटल डाटाबेस में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जीआईएस एवं सैटेलाइट तकनीक के उपयोग से प्रत्येक भूखंड की सटीक स्थिति चिन्हित की जाएगी, जिससे भूमि संबंधी सूचनाओं की विश्वसनीयता और उपयोगिता में वृद्धि होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों का वर्गीकरण उनकी चौड़ाई एवं श्रेणी के आधार पर किया जाएगा।

वहीं खसरों का विश्लेषण मुख्य सड़क एवं आबादी क्षेत्र से दूरी के आधार पर भी किया जाएगा, जिससे विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, आवासीय योजनाओं एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान आसानी से की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अभिलेखों का डिजिटलीकरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनपद के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे निवेशकों को उपयुक्त भूमि की जानकारी सरलता से उपलब्ध होगी, विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी तथा भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, खसरा टैगिंग, जीआईएस मैपिंग, सड़क वर्गीकरण एवं दूरी विश्लेषण जैसे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

साथ ही पुराने अभिलेखों के डिजिटलीकरण, सीमांकन संबंधी समस्याओं एवं विभागीय समन्वय जैसी चुनौतियों का समाधान आपसी सहयोग एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि खसरा अभिलेखों का कम्प्यूटरीकरण एवं ऑनलाइन डाटा प्रबंधन प्रणाली जनपद सोनभद्र में भूमि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, आधुनिक, जवाबदेह एवं जनहितैषी बनाएगी तथा भविष्य में निवेश, औद्योगिक विकास एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी।

Previous Post

Serena Williams Comeback: सेरेना विलियम्स ने 44 साल की उम्र में सबको चौंकाया, संन्यास से वापसी की घोषणा

Next Post

सोनभद्र. प्रतिभा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का आह्वान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संबल

Next Post

सोनभद्र. प्रतिभा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का आह्वान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हर घर नल योजना की जानी जमीनी हकीकत, ग्रामीणों से किया संवाद
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • सोनभद्र. प्रतिभा का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य का आह्वान, मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रेरणा का संबल
  • सोनभद्र. भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पंचायत सहायकों से कराई जाएगी ऑनलाइन फीडिंग
  • Serena Williams Comeback: सेरेना विलियम्स ने 44 साल की उम्र में सबको चौंकाया, संन्यास से वापसी की घोषणा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने हर घर नल योजना की जानी जमीनी हकीकत, ग्रामीणों से किया संवाद
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री ने विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.