Last Updated:
Satwik-Chirag Thailand Open Super 1000 Tournament: सिंगापुर ओपन का खिताब जीतकर आत्मविश्वास से भरी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी अब एक ही हफ्ते में लगातार दूसरी खिताबी जीत दर्ज करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेगी. भारतीय जोड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
सिंगापुर ओपन के बाद थाईलैंड ओपन जीतने पर सात्विक-चिराग की नजर.
जकार्ता. सिंगापुर ओपन में लंबे समय से चले आ रहे खिताबी इंतजार को खत्म करने के बाद भारत की स्टार पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अब थाईलैंड ओपन सुपर 1000 में लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे. इस टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार (2 जून) से हो रहा है. भारतीय जोड़ी को प्रतियोगिता में चौथी वरीयता मिली है. अपने पहले मैच में उनका सामना मलेशिया के कांग खाई शिंग और आरोन ताई की जोड़ी से होगा.
सिंगापुर ओपन जीतकर रचा इतिहास
सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को पुरुष डबल्स फाइनल में हराकर अपना पहला सिंगापुर ओपन खिताब जीता था. यह जीत भारतीय जोड़ी के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि वे सिंगापुर ओपन में डबल्स वर्ग का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने.
Singapore Photo Dump 🇸🇬📸
The first-ever Indian doubles pair to win the Singapore Open!🇮🇳
A quick recap of the celebration, the medal ceremony, and a whole lot of history.The Mentality Monsters strike again. ⚡️🦁






