• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 1, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. पिता के दूसरे महिला से थे संबंध, नाराज पुत्र ने कर दी हत्या

JK Gupta by JK Gupta
June 1, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

— पांच दिन बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास दुद्धी मार्ग पर गोविंदपुर के जंगल में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने पांच दिन के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता के कथित अवैध संबंधों से नाराज बेटे ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें जंगल ले जाकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए जांच अभियान के दौरान मृतक के पुत्र रवि कुमार की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। सख्त पूछताछ में वह टूट गया और अपने पिता राजदेव सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि पिता के एक महिला से कथित संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और आक्रोशित था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 25 मई को अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल क्षेत्र में बुलाया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने पहले गमछे से दबाव बनाकर उन्हें गिराया, फिर पत्थर से सिर पर कई वार किए और अंत में सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया और पुलिस को भ्रमित करने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान और गतिविधियों में विरोधाभास मिला, जिसके बाद पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल की चाबी तथा घटना के समय पहने गए कपड़ों की जली हुई राख बरामद कर ली है। बरामद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

Previous Post

अनपरा. सवारियों से भरी ऑटो पलटी, चार घायल, एक की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Next Post

बीजपुर. वारंटी, दो शातिर अपराधी चढ़े बीजपुर पुलिस के हत्थे

Next Post

बीजपुर. वारंटी, दो शातिर अपराधी चढ़े बीजपुर पुलिस के हत्थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Divyanshi Bhowmick WTT Feeder title: 15 साल की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, WTT फीडर महिला में दोहरे स्वर्ण के साथ रिकॉर्ड
  • बीजपुर. वारंटी, दो शातिर अपराधी चढ़े बीजपुर पुलिस के हत्थे
  • म्योरपुर. पिता के दूसरे महिला से थे संबंध, नाराज पुत्र ने कर दी हत्या
  • अनपरा. सवारियों से भरी ऑटो पलटी, चार घायल, एक की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
  • मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने किया भक्तिमय नगर भ्रमण

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Divyanshi Bhowmick WTT Feeder title: 15 साल की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, WTT फीडर महिला में दोहरे स्वर्ण के साथ रिकॉर्ड
  • बीजपुर. वारंटी, दो शातिर अपराधी चढ़े बीजपुर पुलिस के हत्थे

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.