• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा आरओबी, रूट डायवर्जन लागू

JK Gupta by JK Gupta
May 23, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन……


जनपद में चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के तहत सोनभद्र रेलवे स्टेशन स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-37 (जोगियावीर महाल रेलवे क्रॉसिंग-पन्नूगंज रोड) पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दोहरीकरण कार्य के दौरान इस लेवल क्रॉसिंग को समाप्त किया जाना आवश्यक है, ताकि भविष्य में यातायात अधिक सुरक्षित, सुगम और बाधारहित बनाया जा सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि आरओबी निर्माण के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग के अनुरोध पर वैकल्पिक मार्ग एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हल्के वाहनों के लिए पन्नूगंज से मीरजापुर, वाराणसी एवं घोरावल जाने हेतु वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के तेंदू से बनौरा होते हुए बेलखुरी मार्ग निर्धारित किया गया है।

वहीं भारी एवं अन्य वाहनों के लिए मधुपुर मझगाई मोड़ से बनौरा होकर बेलखुरी तक वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आरओबी निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही यातायात जाम और दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी।

Previous Post

फिटनेस ही नहीं, अब इलाज का जरिया भी बना पानी, अहमदाबाद में खिलाड़ियों के लिए खास ‘हाइड्रोथेरेपी पूल’ तैयार

Next Post

मुख्यालय. लू और भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी बच्चों की छुट्टी, 15 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं

Next Post

मुख्यालय. लू और भीषण गर्मी के चलते आंगनबाड़ी बच्चों की छुट्टी, 15 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. जिला बनाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी
  • दुद्धी. मण्डल की कामकाजी बैठक संपन्न, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
  • सलखन. सड़क दुर्घटना: अनियंत्रित बाइक खाई में कूदी, दुर्घटनास्थल पर ही सवार दोनों युवकों की हुई मौत
  • मुख्यालय. नगर विकास पर पालिका सभाकक्ष में मंथन, जाम-अतिक्रमण से लेकर पर्यटन तक पर बनी कार्ययोजना
  • अहमदाबाद बनेगा ग्लोबल स्पोर्ट्स हब, युद्धस्तर पर हो रही तैयारी, कॉमनवेल्थ गेम्स से खुलेगा ओलंपिक मेजबानी का दरवाजा!

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.