संवाददाता@वीरेंद्र यादव……

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी की लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं एक अन्य कबाड़ी की तलाश कर रही है|
मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर चेक किया गया। वाहन में लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,40,000/- है। पूछताछ के दौरान उक्त सरिया चोरी की निकली|

वाहन के साथ पकड़े गए शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम निवासी खड़िया,पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर निवासी खड़िया के विरुद्ध पुलिस ने धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना का0 विजय प्रताप, चौकी बीना मौजूद रहे|