संवाददाता@बद्री प्रसाद….
— एडीसीओ राबर्ट्सगंज ने किया मारकुंडी, चोपन व जुगैल गेहू क्रय केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को चोपन,मारकुंडी तथा जुगैल गेंहू क्रय केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया।एडीसीओ रावर्ट्सगंज अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की गेहूं खरीद में कोई भी सुस्ती, लापरवाही, बहानेबाजी नहीं चलेगा।
चोपन मे केन्द्र प्रभारी रामअनंत ने बताया कि अब तक 1795 .50 कुंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है।मौके पर रामगुल्ली के लगभग 30 कुंटल गेंहू की तौल होती पाई गई।सचिव राम अनंत ने बताया कि आज ही 1000 खाली बोरे प्राप्त हुए है तथा अभी तक 1425 कुंटल गेंहू की डिलीवरी कराई जा चुकी है।मारकुंडी मे 1210 कुंटल खरीद पाई गई।डिलीवरी 470 कुंटल हुई है।केन्द्र पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समिति के आँकिक रमेश द्वारा सदस्यता महाअभियान की 81 सदस्यो की धनराशि बैंक जमा न किये जाने पर एडीसीओ ने सचिव अमरदेव को निर्देशित किया कि जब तक आंकिक द्वारा समूची राशि मय ब्याज के जमा नही की जाती,उसका वेतन भुगतान न करें।जुगैल मे 2177 कुंटल खरीद पाई गई।इसमे डिलीवरी 445 कुंटल हुई है।सचिव उमाशंकर यादव ने बताया कि दो दिन में दो गाड़ी डिलीवरी होने की संभावना है।
एडी सीओ ने केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि क्रय एजेंसी से संपर्क करके बोरो की डिमांड से तत्काल अवगत करायें।निरीक्षण के दौरान सचिव रामअनंत उमाशंकर यादव,अमरदेव जितेन्द्र,रमेश तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।