• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 7, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

105 करोड़ का बोनस… अल नासर को चैंपियन बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी पैसों की बारिश

Admin by Admin
May 22, 2026
in खेल
0
105 करोड़ का बोनस… अल नासर को चैंपियन बनाने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी पैसों की बारिश
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 22, 2026, 19:08 IST

Cristiano Ronaldo bonus: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी में अल नसर ने दमैक क्लब को 4-1 से हराकर सऊदी प्रो लीग का खिताब जीत लिया है, जिससे क्लब का 7 साल का सूखा खत्म हो गया. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही रोनाल्डो के कॉन्ट्रैक्ट का विशेष क्लॉज एक्टिवेट हो गया है, जिसके तहत उन्हें 105 करोड़ रुपये (11 मिलियन डॉलर) का भारी-भरकम खिताबी बोनस मिलेगा. फाइनल मैच में रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे. इसके अलावा, उन्हें हर गोल और असिस्ट के लिए भी अलग से करोड़ों रुपये मिलेंगे.

105 करोड़ का बोनस, अल नासर को चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डो पर होगी धनवर्षा Zoom

रोनाल्डो को 105 करोड़ रुपये बोनस मिलेंगे.

नई दिल्ली. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम फुटबॉल की दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है. उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया के कोने-कोने में फैंस बनाए हैं. अब पुर्तगाल के इस दिग्गज सुपरस्टार ने सऊदी अरब की धरती पर भी इतिहास रच दिया है. तीन साल की कड़ी मेहनत, अटूट प्रतिबद्धता और मैदान पर लगातार किए गए प्रयासों के बाद आखिरकार रोनाल्डो ने अल नसर के साथ अपना पहला सऊदी प्रो लीग खिताब जीत लिया है. इस खिताबी जीत के साथ ही जहां अल नसर का सात साल पुराना सूखा खत्म हुआ, वहीं रोनाल्डो पर धनवर्षा भी होने वाली है.

अल नसर के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का जो कॉन्ट्रैक्ट हुआ है, वह खेल जगत के सबसे महंगे करारों में से एक है. इस कॉन्ट्रैक्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर कई बड़े बोनस और वित्तीय भत्तों का प्रावधान शामिल किया गया था. सऊदी प्रो लीग का खिताब अपने नाम करते ही रोनाल्डो के इस कॉन्ट्रैक्ट का एक विशेष क्लॉज एक्टिवेट हो गया है. लीग ट्रॉफी जीतने के इनाम के तौर पर रोनाल्डो को 11 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम बोनस मिलेगा. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 105 करोड़ रुपये बैठती है. यह बोनस उनकी नियमित सैलरी और साइनिंग फीस के अलावा है. मैदान पर पसीना बहाने और टीम को चैंपियन बनाने के बदले मिलने वाला यह इनाम रोनाल्डो की इस सफलता को और भी ज्यादा खास और ऐतिहासिक बना देता है.

रोनाल्डो को 105 करोड़ रुपये बोनस मिलेंगे.

सीजन का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रियाद के अल-अव्वल पार्क स्टेडियम में खेला गया. पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और फैंस को उम्मीद थी कि उनकी टीम इस बार इतिहास रचेगी. कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में अल नसर ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक रुख अपनाया. इस बेहद दबाव वाले मैच में अल नसर ने दमैक क्लब को 4-1 से करारी शिकस्त दी. पूरे मैच के दौरान रोनाल्डो विपक्षी टीम के डिफेंस के लिए सिरदर्द बने रहे. उन्होंने अपनी कप्तानी और खेल दोनों से टीम को फ्रंट से लीड किया.

मैच के शुरुआती दौर में ही रोनाल्डो ने एक शानदार फ्री-किक को गोल में तब्दील कर स्टेडियम में बैठे हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मैच के 81वें मिनट में जब दमैक वापसी की कोशिश कर रहा था, तब किंग्सले कोमैन ने एक बेहतरीन पास बढ़ाया. रोनाल्डो ने बिना कोई गलती किए गेंद को नेट के अंदर डाल दिया और स्कोर लाइन को अल नसर के पक्ष में सुरक्षित कर दिया.

खत्म हुआ अल नसर का 7 साल लंबा सूखा
यह जीत अल नसर क्लब और उसके प्रशंसकों के लिए केवल एक ट्रॉफी भर नहीं है, बल्कि यह एक बड़े कड़े इंतजार का सुखद अंत है. अल नसर ने इससे पहले आखिरी बार सीजन 2018-19 में सऊदी प्रो लीग का खिताब जीता था. इसके बाद से टीम लगातार कोशिश कर रही थी, लेकिन खिताबी सफलता उनसे दूर भाग रही थी. सात साल के इस लंबे सूखे को खत्म करने में रोनाल्डो की मौजूदगी सबसे बड़ा फैक्टर साबित हुई. जब रोनाल्डो सऊदी अरब आए थे, तो उन पर कई सवाल उठाए गए थे. उन्होंने कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड तो अपने नाम किए, लेकिन टीम को कोई आधिकारिक बड़ा खिताब नहीं दिला पा रहे थे. अब इस जीत के साथ उन्होंने उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है.

रोनाल्डो का मेगा कॉन्ट्रैक्ट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पिछले साल ही अल नसर के साथ दो साल का एक नया और बेहद आकर्षक करार किया था. इस कॉन्ट्रैक्ट के आंकड़े किसी को भी हैरान करने के लिए काफी हैं. इस नए करार के तहत रोनाल्डो को हर साल 178 मिलियन पाउंड (लगभग 2200 करोड़ भारतीय रुपये) की फिक्स्ड सैलरी मिलती है. रोनाल्डो जब भी मैदान पर टीम के लिए एक गोल दागते हैं, तो उन्हें बोनस के तौर पर लगभग 1 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. यदि वह अपने साथी खिलाड़ी को गोल करने में मदद (असिस्ट) करते हैं, तो उन्हें हर असिस्ट के लिए अलग से लगभग 50 लाख रुपये मिलते हैं. यदि वह सीजन में सबसे ज्यादा गोल करके गोल्डन बूट अपने नाम करते हैं, तो उसके लिए भी उनके कॉन्ट्रैक्ट में करोड़ों रुपये का अलग से इनाम तय किया गया है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

बीजपुर. जरहा न्याय पंचायत के विभिन्न शिक्षक डिजिटल जनगणना अभियान को सफल बनाने में जुटे

Next Post

सलखन. किसानों की गेहूं खरीद में कोई भी सुस्ती,लापरवाही,बहानेबाजी नहीं चलेगा: अवधेश सिंह

Next Post

सलखन. किसानों की गेहूं खरीद में कोई भी सुस्ती,लापरवाही,बहानेबाजी नहीं चलेगा: अवधेश सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 10 खेल… 124 एथलीट, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लासगो रवाना हुई टीम इंडिया, रैंप वॉक पर दिखा खिलाड़ियों का जलवा
  • सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
  • सोनभद्र. जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण शुरू, आखिरी तारीख 20 जुलाई तक
  • सोनभद्र. विद्यालयों में निकली जागरूकता रैलियां, गांवों में चला विशेष साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान
  • सोनभद्र. अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में प्रवेश आवेदन आमंत्रित

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 10 खेल… 124 एथलीट, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लासगो रवाना हुई टीम इंडिया, रैंप वॉक पर दिखा खिलाड़ियों का जलवा
  • सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.