• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, टास्क फोर्स गठित

JK Gupta by JK Gupta
May 21, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0……


Sonbhadra । ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप ने अवगत कराया है कि जनपद में अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं बिना मानक संचालन के चल रहे वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से कड़ा रुख अपनाया गया है। इसी क्रम में लोढ़ी टोल प्लाजा के आसपास अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों की सतत निगरानी हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार लोढ़ी टोल प्लाजा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर खनिजों के अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना मानक संचालन वाले वाहनों की सघन जांच की जायेगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। व्यवस्था को प्रभावी एवं निरंतर बनाये रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगायी गयी है।

तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात टीम मौके पर निगरानी करते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। प्रथम पाली प्रातः 8ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक, द्वितीय पाली सायं 4ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक तथा तृतीय पाली रात्रि 12ः00 बजे से प्रातः 8ः00 बजे तक निर्धारित की गयी है।

संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Previous Post

चोपन. आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, टास्क फोर्स गठित
  • चोपन. आगामी त्यौहार बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत
  • सोनभद्र. जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी
  • सोनभद्र. सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, ब्लैक स्पॉटों पर लगेंगी कैट आई व बढ़ेगी निगरानी
  • सोनभद्र. पत्थर क्रशर क्षेत्रों में उड़ रही धूल प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, नियमित वाटर स्प्रिंकलिंग के आदेश

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.