संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..

चोपन थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ यह बैठक हुई, जिसमें त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा करने से बचने की सलाह दी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया।

बैठक में मौजूद समुदाय के लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही। इस दौरान साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी, गुरमा चौकी इंचार्ज अतुल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, मस्जिद के सेक्रेट्री महफूज आरिफ, अमित सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, लिपिक अंकित पांडेय, नजमुद्दीन इदरीश, आमिल बेग, सलीम कुरैशी, विकास चौबे, विवेक यादव, रिजवान अहमद, बंटी सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।