संवाददाता@वीरेंद्र यादव.…..

पिछले दिनों सोशल मीडिया फेस बुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें भाजपा के नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था जिसको लेकर कार्यकर्ताओं आक्रोश व्याप्त था जिसे गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपना प्रतिनिधि भेजकर पुलिस में मामला दर्ज कराया था|
पुलिस अधीक्षक निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक,अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देश पर उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, कांस्टेबल आशीष मिश्रा एवं महिला आरक्षी पूजा कनौजिया के साथ जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण पर थे बैंक चेकिंग एवं वायरल वीडियो की जांच के दौरान पीडब्लूडी मोड़ से चिल्का टाड़ बस्ती में पहुंचकर मामले की जांच की गई तो जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि वायरल वीडियो के संबंध में स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है|

जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है, शांति भंग की संभावना के दृष्टिगत रखते हुए आरोपी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य के पति सन्त कुमार गुप्ता पुत्र रामजी साहू निवासी चिल्काटाड बस्ती को गिरफ्तार कर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।