• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. माहवारी स्वच्छता दिवस पर BNP+ द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक, सेनेटरी पैड वितरित

JK Gupta by JK Gupta
May 20, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन..…


संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र के महिला विभाग में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पिपुल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी वाराणसी, ART सेंटर एवं महिला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का संचालन जिला सहयोगी MAS/CSC समन्वयक अविशेक सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता चिकित्साधिकारी डॉ. वेदांबला ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ART सेंटर के वरिष्ठ काउंसलर सुनील श्रीवास्तव एवं अमित शुक्ला रहे।

कार्यक्रम का संयोजन संतोष कुमार एवं साधना द्वारा किया गया। इस अवसर पर दूरदराज के गांवों से आई लगभग 110 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, साफ-सफाई के महत्व तथा संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। डॉ. विद्या ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर महिलाओं को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान पुराने कपड़ों के प्रयोग से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए सेनेटरी पैड का उपयोग करना अधिक सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक है। उन्होंने महिलाओं को यह भी सलाह दी कि माहवारी से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा या जानकारी के लिए अस्पताल के महिला विभाग से संपर्क करें तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक आहार लेने एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुपम केशरी, अशोक कौशल एवं अभिजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Previous Post

मुख्यालय. स्मार्ट मीटर, महंगी गैस व पेट्रोल-डीजल के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन

Next Post

शक्तिनगर. सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को गाली देने के मामले में जिला पंचायत सदस्य पति गिरफ्तार

Next Post

शक्तिनगर. सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं को गाली देने के मामले में जिला पंचायत सदस्य पति गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. सरकारी बस से रेणुकूट पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
  • रेणुकूट. पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 5 लाख की शराब समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
  • रेणुकूट. मुर्धवा मोड़ तिराहे पर सड़क हादसा, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
  • बीजपुर. चार ड्रम बंडल साईड से हुआ गायब, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
  • शक्तिनगर. बालिका सशक्तीकरण अभियान (जेम)-2026 कार्यशाला का शुभारंभ

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.