• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, एक सप्ताह से नहीं है बिजली

JK Gupta by JK Gupta
May 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल……


कोन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची कला के ग्राम नरहटी, एवं चांची खुर्द, में पिछले सप्ताह आए तेज आंधी-तूफान के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार कोन सबस्टेशन से जाने वाली विद्युत लाइन में बनखेता के पास करीब 5 बिजली खंभे टूटकर गिर गए थे, जिसके कारण पिछले 7 दिनों से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है।

बिजली न रहने से लगभग 1500 की आबादी वाले ग्राम नरहटी सहित आसपास के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को पानी भरने और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे बिजली विभाग के कर्मचारियों से संपर्क करने के लिए फोन करते हैं तो कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द टूटे खंभों को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

ग्रामीण अविनाश कुमार,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल,रामआश्रय गुप्त, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राजमन, सुरेश बैगा आदि ने बताया कि अगर कल तक बिभाग के लोग बिजली चालू नहीं कराते है तो बिजली स्टेशन पर पहुंच कर जोर दार प्रदर्शन करेंगे l

इस गाँव में एक सप्ताह से बिजली न रहने के कारण गांव में भारी संकट उत्पन्न हो गया है और विभाग की लापरवाही से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Previous Post

बीजपुर. शांतिभंग में आठ का चालान

Next Post

केकराही. सपा कार्यकर्ता को किया हाउस अरेस्ट

Next Post

केकराही. सपा कार्यकर्ता को किया हाउस अरेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. अवादा फाउंडेशन बना ग्रामीण शिक्षा का मजबूत सहारा, 93 विद्यार्थियों को मिलीं साइकिलें
  • केकराही. सपा कार्यकर्ता को किया हाउस अरेस्ट
  • कोन. बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, एक सप्ताह से नहीं है बिजली
  • बीजपुर. शांतिभंग में आठ का चालान
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी के निर्देश पर खलिहान एवं रामलीला मैदान की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.