संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा चेतवा और पिंडारी में हुए विवाद को लेकर मंगलवार को कुल आठ लोगों का चालान शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी चालान किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक अनिल कुमार काचन म्योरपुर ने अवगत कराया कि चेतवा बारात में आए थे कि अनिकेत,लाल चंद पनिका वगैरह मारपीट पर आमादा हो गए वही पानी भरने को लेकर पिंडारी निवासी दिलबश,शशि,सुनीता,तुलसी पनिका,संगीता,शिवकुमारी को जरिए शिकायती प्रार्थना पत्र पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार के आदेश अनुपालन करते हुए शांति भंग की धारा 170,126,135 में गिरफ्तार किया गया।
थाने लाकर दोनों पक्षों को समझाया गया लेकिन मानने को तैयार नहीं हुए तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों को शांतिभंग की धारा में न्यायालय दुद्धी रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ,आरक्षी हरिश्चंद सरोज, देवकरन, विजय कुमार, संजय,प्रियंका शामिल रहे।