• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 8, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक में निवेश, उद्योग विकास और यातायात सुधार पर जोर

JK Gupta by JK Gupta
May 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

— डीएम ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के दिए निर्देश

Sonbhadra । जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उद्योग, निवेश, बैंकिंग, परिवहन एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं सीएम युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा सभी लंबित मामलों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट उद्योग विभाग एवं अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में कोई प्रकरण समय सीमा के बाद लंबित न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उपजिलाधिकारी घोरावल, इन्वेस्ट यूपी प्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग और उपायुक्त उद्योग की संयुक्त टीम गठित कर 100 एकड़ से अधिक उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में रोडवेज बस स्टैंड के सामने पीएनबी बैंक के पास बसों के खड़े होने से उत्पन्न जाम की समस्या भी प्रमुखता से उठी। जिलाधिकारी ने रोडवेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और सरकारी व निजी बसों का संचालन निर्धारित स्थल से कराने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुधार के लिए क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात और एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम गठित कर पांच दिनों में प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कुल 13 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें तीन का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Previous Post

बीजपुर. ब्रेकडाउन होने से जनता को नही मिल रही सुचारू रूप से बिजली

Next Post

सोनभद्र. आरटीई के तहत चयनित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें: डीएम

Next Post

सोनभद्र. आरटीई के तहत चयनित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करें: डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 10 खेल… 124 एथलीट, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लासगो रवाना हुई टीम इंडिया, रैंप वॉक पर दिखा खिलाड़ियों का जलवा
  • सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
  • सोनभद्र. जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण शुरू, आखिरी तारीख 20 जुलाई तक
  • सोनभद्र. विद्यालयों में निकली जागरूकता रैलियां, गांवों में चला विशेष साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान
  • सोनभद्र. अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास में प्रवेश आवेदन आमंत्रित

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 10 खेल… 124 एथलीट, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लासगो रवाना हुई टीम इंडिया, रैंप वॉक पर दिखा खिलाड़ियों का जलवा
  • सोनभद्र. Breaking; तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.