संवाददाता@उमेश सिंह……

अनपरा थाना क्षेत्र में बारात देखने गई एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती गांव में आई बारात देखने गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।नाबालिग लड़की आपबीती बात परिजनों को घटना की जानकारी दी मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस द्वारा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।