संवाददाता@विजय अग्रहरी……

घोरावल नगर के महादेव गार्डन में 13 मई बुधवार को देर शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक से आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया गया।उक्त अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा केक काटकर गुरु जी के दीर्घायु होने की शुभकामना की गई।

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक लक्ष्मी चंद के द्वारा योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सत्संग का आयोजन कराया गया, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक विकास केडिया, रमेश शर्मा, सुरेश कुमार मौर्य, महेश पांडे, पवन पटेल, अमरेश चंद्र, नंदलाल उमर, राजेंद्र कुमार मानव, कृष्ण कुमार, रविंद्र कुमार, किशोर कुमार ,पप्पू साहू, दूधनाथ दुबे, ब्रह्मदेव मौर्य, अवधेश कुमार, महेश पांडे, संजय मिश्रा, सीमा गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।