संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाने में गुरुवार की सायं बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी मीटिंग सम्पन्न हुई।
प्रभारी निरीक्षक सिंह ने उपस्थित संभ्रांतजनो से विचार विमर्श कर जानकारी हासिल की और कहा कि पर्व को हर्षौल्लास के साथ मनाए कही कोई समस्या हो तो अवगत कराए जिसे समय से समाधान करा लिया जाय।उन्होंने बकरीद पर्व को मनाने के लिए शासन के निर्देश को पालन करने को कहा इस पर्व में किसी बड़े जानवर की कुर्बानी नहीं करनी है अगर कोई शासनादेश का उल्लंघन करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।मीटिंग में सड़क पर गंदे पानी को बहाए जाने और सुवर पालकों को कब्जे में रखने को निर्देश दिया गया।

त्यौहार में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने के लिए ग्राम प्रधान जी लोगों को ध्यान देने को कहा गया।कुर्बानी का यह पवित्र पर्व भाई चारे के साथ मिलजुल कर सौहार्द के साथ मनाए।इस मौके पर उप निरीक्षक कमला कांत पांडेय,ग्राम प्रधान बद्री नाथ,बिनोद भारती,के पी पाल,हाजी खलील,उस्मान,अप्सरा मास्टर,मुख्तार,राजेश तिवारी,इंद्रेश सिंह, सतवंत सिंह, सहित भारी संख्या में संभ्रांतजन मौजूद रहे।