संवाददाता@विशाल टंडन…..

जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा बुधवार को लोढ़ी स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 अभ्यर्थियों ने भाग लेकर रोजगार पाने के लिए साक्षात्कार दिया। रोजगार मेले में कुल पांच निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें डसेट्स , सोलेरा इंडस्ट्रीज प्रा.लि., वज्र एलईडी सलूशन्स प्रा.लि., क्रेडिटक्सेस ग्रामीण लिमिटेड तथा सूद ऑटोमोबाइल्स प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं योग्यता परीक्षण किया। मेले के अंत में कुल 33 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया। चयनित युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से कौशल विकास और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम में सच्चिदानन्द, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज एवं अशोक उपस्थित रहे।