संवाददाता@मोहम्मद इब्राहिम…..

दुद्धी तहसील मुख्यालय पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव को लेकर दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन सक्रिय हो गया हैं। ट्रेनों की ठहराव को लेकर द्वय बार अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय व रामलोचन तिवारी की टीम आज सोमवार को मंत्रण की और दुद्धी की जूनून मांगो को लेकर यह तय किया कि संयुक्त बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल झारखण्ड के पलामू सांसद वीडी राम एवं यूपी सोनभद्र के सांसद छोटेलाल सहित राज्यमंत्री से मुलाक़ात करेगा।
दुद्धी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग मजबूती के साथ रखने का काम करेगा। द्वय अध्यक्षों ने बताया कि दुद्धी स्टेशन से कई ऐसे एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा हैं जिनका ठहराव दुद्धी में नही हैं जबकि दुद्धी पुरानी तहसील, कचहरी सहित अन्य सरकारी कार्यालय मौजूद हैं।उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाला दुद्धी तहसील मुख्यालय पर ट्रेनों का ठहराव नही होना चिंता का विषय हैं।