• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. विकास की रफ्तार बढ़ाने को तैयार नपा, 5 मनोनीत सदस्यों ने संभाली कमान

JK Gupta by JK Gupta
May 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन……


नगर पालिका परिषद सोनभद्र में राज्यपाल द्वारा मनोनीत पांच सदस्यों को सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने सभी मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने वाले सदस्यों में संजय श्रीवास्तव, ध्रुवकांत द्विवेदी, राज बहादुर सिंह पटेल, रमेश जायसवाल तथा सरोज केशरी शामिल रहे। इस अवसर पर सदर रॉबर्ट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पालिका कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भूपेश चौबे ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए नवमनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएं और नगर के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने सभी मनोनीत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सुझावों एवं प्रस्तावों का बोर्ड में स्वागत किया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

मनोनीत सदस्य रमेश जायसवाल ने कहा कि उन्हें यह अवसर जनसेवा के लिए मिला है और वे नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। सदस्य ध्रुवकांत द्विवेदी ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है और वे पूरी निष्ठा से नगर हित में कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पालिका के कर्मचारी तथा पत्रकार बंधु उपस्थित रहे और कार्यक्रम के साक्षी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव को लेकर बार एसोसिएशन ने शुरू की मंत्रणा, जल्द मिलेगा प्रतिनिधि मंडल

Next Post

सोनभद्र. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से मूक-बधिर बालिका परिजनों को सकुशल सुपुर्द

Next Post

सोनभद्र. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से मूक-बधिर बालिका परिजनों को सकुशल सुपुर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio