संवाददाता@संदीप अग्रहरि……

जनपद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र के खैराही निवासी Ramvichar Gautam को बहुजन समाज पार्टी का मिर्जापुर मंडल जोन प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति को लेकर समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
नवनियुक्त प्रभारी रामविचार गौतम ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो Mayawati (बहन जी) ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा।