• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज जैसा बड़ा नाम…..बुनियादी सुविधाएं बिजली, पानी ही गायब….मरीज परेशान

JK Gupta by JK Gupta
April 29, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…….


Sonbhadra । मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सी ब्लॉक में पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है, जिसके चलते पैथोलॉजी लैब और डेंटल विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सैकड़ों मरीज बिना इलाज और जांच के वापस लौटने को मजबूर हैं

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में बीते 12 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है। इसका सीधा असर अस्पताल की जरूरी सेवाओं पर पड़ा है। सी ब्लॉक में स्थित पैथोलॉजी लैब और डेंटल विभाग में कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है। जांच के लिए आए सैकड़ों मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। हालात इतने खराब हैं कि पैथोलॉजी लैब में रखे ब्लड सैंपल खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बिजली न होने से ना सिर्फ मरीज बल्कि डॉक्टर और कर्मचारी भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। अस्पताल में न तो वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सही ढंग से उपलब्ध है और न ही पानी की व्यवस्था सुचारू है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

इस मामले में नोडल डॉक्टर डॉ. ज्योति अग्रवाल ने बताया कि सी ब्लॉक में बिजली और पानी की सुविधा नहीं होने से सभी लोग परेशान हैं। हमने इन्वर्टर और जेनरेटर की मांग की है ताकि कामकाज फिर से शुरू हो सके।जल्द ही अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

कई किलोमीटर दूर से मेडिकल कॉलेज पहुंची बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी लाइट ना देखते हुए वापस जाना मुनासिब समझा, उन्होंने बताया कि वह अपने खून की जांच करने के लिए मेडिकल कॉलेज आई थी लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से उनका टेस्ट नहीं हो पाया, अब उन्हें फिर कड़ी धूप में घर वापस लौटना होगा, तो इस तरह जो भी मरीज मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं उन्हें कड़ी धूप और गर्म मौसम में वापस लौटना पड़ रहा है।

बड़ी बात यह है कि जिस अस्पताल में लोगों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए, वहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।

Previous Post

FIFA को नए नियम से हंगामा! विरोधी खिलाड़ियों से बात करते समय अपना मुंह ढंका तो मिलेगा रेड कार्ड

Next Post

मुख्यालय. जर्जर पुल से हादसे का खतरा: समाजवादी युवजन सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

मुख्यालय. जर्जर पुल से हादसे का खतरा: समाजवादी युवजन सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. जर्जर पुल से हादसे का खतरा: समाजवादी युवजन सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. मेडिकल कॉलेज जैसा बड़ा नाम…..बुनियादी सुविधाएं बिजली, पानी ही गायब….मरीज परेशान
  • FIFA को नए नियम से हंगामा! विरोधी खिलाड़ियों से बात करते समय अपना मुंह ढंका तो मिलेगा रेड कार्ड
  • सोनभद्र. बारात में शामिल बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, बरातियों में मचा हड़कंप
  • सोनभद्र. आदिवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में हड़कंप

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.