• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 19, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी

JK Gupta by JK Gupta
April 28, 2026
in सोनभद्र
0
सोनभद्र. हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

Sonbhadra । जनपद में पेयजल व्यवस्था को मजबूत और शिकायत मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर नल जल योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी भीषण गर्मी और मई माह को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव और नगरीय क्षेत्र में शुद्ध, नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि हर घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर पेयजल आपूर्ति में लापरवाही या शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत 364 राजस्व गांवों में हर घर नल जल योजना के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन सभी गांवों में यदि कहीं भी समस्या हो तो उसे 10 दिनों के भीतर हर हाल में दूर किया जाए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन गांवों में पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था है, वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराना स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रखें और प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए।

साथ ही उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्रवार सतत निगरानी बनाए रखने तथा पाइपलाइन, मोटर और पंप से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post

केकराही. हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण संपन्न

Next Post

केकराही. बिजली की करेंट से महिला अचेत

Next Post

केकराही. बिजली की करेंट से महिला अचेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 52 की उम्र में दुनिया को चौंकाया, 78 देशों को दी टक्कर, अलवर की सुमन ने वर्ल्ड योगासन में जीता सिल्वर
  • एशियन गेम्स टीम सिलेक्शन पर विवाद, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से मांगी मदद
  • Neeraj Chopra Doha Diamond League LIVE: अब से कुछ ही देर में उतरेगा भारत का ‘शेर’, दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा पर सारी निगाहें
  • न नौकरी आड़े आई, न उम्र… 8 साल में 35 हजार KM साइकिल चलाकर फिटनेस आइकन बने कैप्टन शशि किरण
  • केकराही. गर्भवती महिला के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 52 की उम्र में दुनिया को चौंकाया, 78 देशों को दी टक्कर, अलवर की सुमन ने वर्ल्ड योगासन में जीता सिल्वर
  • एशियन गेम्स टीम सिलेक्शन पर विवाद, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का फूटा गुस्सा, पीएम मोदी से मांगी मदद

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.