@जे0 के0…….

Sonbhadra । किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण धधरौल डैम पहुँचे और डैम पर बने पुराने मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 1916 से संचालित यह मार्ग आम लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है, जिसे हाल ही में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गेट लगाकर बंद कर दिया है।
इस फैसले से चुर्क से चेरुई तथा चतरा से चरका तक सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन, पढ़ाई और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने सरकार और विभागीय अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह निर्णय जनविरोधी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गेट नहीं खोला गया तो मोर्चा अपने हक के लिए आंदोलन तेज करेगा और गेट को हटाने के लिए बाध्य होगा।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें कर्माव के प्रधान मौर्य जी, राकेश जी, विजय चौहान, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, दीपक भारती, बबलू, दिनेश चेरो, पप्पू खरवार, संजय बियार, विजय पनिका, रामाहल खरवार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।