• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. डॉ.अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावियों का सम्मान

JK Gupta by JK Gupta
April 25, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
120
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@उमेश सिंह……


तापीय परियोजना परिसर में स्थित डॉ.अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,के छात्रों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर आयोजित एक सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय योग एवं आध्यात्मिक गुरु हेमन्त उपाध्याय ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है हाईस्कूल में पूजा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।पलक 88.67 प्रतिशत के साथ द्वितीय, हरिओम 87 प्रतिशत के साथ तृतीय,शोहरत 85 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं नीरज 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट में सुरभि ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा जनपद में छठवां स्थान हासिल किया।सबा परवीन 85.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय,श्रेया पाण्डेय 84.2 प्रतिशत के साथ तृतीय,मान्या शर्मा 83 प्रतिशत के साथ चतुर्थ एवं खुशी गुप्ता 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा और सभी शिक्षकों ने छात्रों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।कार्यक्रम में अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यालय. विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी आयोजित, “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” थीम के साथ जागरूकता पर विशेष चर्चा

Next Post

मुख्यालय. नवागत जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Next Post

मुख्यालय. नवागत जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेणुकूट. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • केकराही. सूर्योदय से देर रात्रि तक खुली रहती नशा की दुकानें
  • मुख्यालय. नवागत जिलाधिकारी ने की प्रेसवार्ता, जनहित को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
  • अनपरा. डॉ.अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मेधावियों का सम्मान
  • मुख्यालय. विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी आयोजित, “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” थीम के साथ जागरूकता पर विशेष चर्चा

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.